फोन पर बात करते-करते महिला ने कर ली आत्महत्या.

फोन पर बात करते-करते महिला ने कर ली आत्महत्या.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पेड़ पर लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव,क्यों?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दरभंगा में शनिवार को किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में घटित हुई है। महिला का शव चौथी मंजिल से मिला है। 29 साल की मृतका की पहचान जिला आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत कुमारी विशाखा उर्फ निधि के तौर पर हुई है। महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, विशाखा पटना के कदम कुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पिछले साल दिसंबर में उनकी शादी पटना सिटी के निवासी रितेश दत्त के साथ हुई थी। उनके पति पटना की ही एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतका शनिवार को समाहरणालय से ड्यूटी कर अपने डेरा पर आई थी।

मां का नहीं उठाया फोन
बताया जाता है कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी की मां उन्हें पटना से फोन कर रही थी। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उनकी मां ने साथ काम करने वाली सहकर्मी को फोन करके बताया कि वो फोन नहीं उठा रही है। सहकर्मी जब उनके कमरे में पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पंखे से लटका मिला शव
सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर विशाखा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बिस्तर में तकिए के सहारे एक तस्वीर बनी थी। इसपर खून से आई लव यू लिखा था। मृतका के कान में ईयरफोन लगा था जिससे लगता है कि वो आत्महत्या करने से पहले किसी से बात कर रही थीं।

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत बदासन गांव में दो नाबालिगों के शव मिले हैं। दोनों के शव जामुन के पेड़ से लटकते हुए मिले। शव मिलने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जामुन के पेड़ पर लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों नाबालिग हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को प्रेमी का छेका होने वाला था।

इससे पहले ही दोनों शनिवार की रात को लगभग साढ़े नौ बजे ही घर से लापता हो गया। इसके बाद सुबह दोनों का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद से गांव में भय का माहौल है। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में कटोरिया पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फिलहाल यह घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े….

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!