यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार देने जा रही बड़ी राहत,1 दिसम्बर से चलाएगी ये अभियान

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार देने जा रही बड़ी राहत,1 दिसम्बर से चलाएगी ये अभियान

श्रीनारद मीडिया,यूपी डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

👉बिजली चोरी के मामलों से राहत और मुकदमों से मिलेगा छुटकारा

👉लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। 1 दिसम्बर से बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू होने जा रही है।पहली बार 100 फीसदी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट मिलेगी।घरेलू और कर्मशियल उपभोक्ता इसका लाभ उठाएंगे। 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिल जमा होंगे।यह एक अभियान की तरह चलेगा।

👉उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता और एक किलोवॉट तक के दुकानदार उपभोक्ताओं को मूलधन में 25 फीसदी तक की भारी छूट मिलेगी। इसके साथ ब्याज पर 100 फीसदी छूट मिलेगी।बकाया बिल को छोटी-छोटी आसान किस्तों में जमा करने की भी सुविधा उपभोक्ताओं को मिलेंगी।बढ़े हुए बिलों को सिस्टम द्वारा अपने आप औसत खपत के हिसाब से कम करने की सुविधा मिलेगी।

👉योगी सरकार ने उपभोक्ताओं को सभी प्रकार के बिजली चोरी के मामलों में भी राहत देने की घोषणा की है।इस योजना के तहत उन्हें मुकदमे से छुटकारा मिल सकेगा।यह योजना जल्दी आएं,ज्यादा छूट पाएं के ऑफर के साथ लागू की जा रही है।

👉यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अनुसार उपभोक्ता 1912 नंबर डॉयल कर योजना के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।उपभोक्ता इस योजना में अपने रजिस्ट्रेशन के लिए www.uppcl.org, UPPCL Consumer APP, बिजली निगम के कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए दो हजार रुपए फीस निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े

सीवान :विधानसभा चुनाव  सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित

एसआईआर के दौरान बीएलओ को धमकी न दी जाए-चुनाव आयोग

सीवान : टारी में हुए लूटपाट के सभी आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, जेवर,हथियार,मोटरसाइकिल बरामद

सिद्धारमैया ने DK को ‘ब्रेकफास्ट’ पर बुलाया,क्यों?

बिहार में पहली बार विधानसभा एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा

पीएम मोदी ने गोवा में भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर PM मोदी ने दर्शन किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!