अमनौर परसुरामपुर गांव का युवक बना चार्टर्ड अकाउंटेंट 

अमनौर परसुरामपुर गांव का युवक बना चार्टर्ड अकाउंटेंट
युवक के घर पंचायत के मुखिया सरपंच कई सामाजिक कार्यकर्ताओने परिजनों को दी बधाई

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow


पिता गांव में रहकर करते थे राजनीति घर छोड़ा बने एके बंसल ग्रुप के उपाध्यक्ष बेटा कड़ी मेहनत कर बना सीए।हम बात करते है स्थानीय प्रखंड के परसुरामपुर निशक बिशुनपुर गांव निवासी त्रिलोकी नाथ गुप्ता की ।जिन्होंने पढ़ाई के बाद गांव में राजनीति करनी चाही लेकिन दोस्तो ने मना कर बाहर जाने की बात कही।आज यह ब्यक्ति ए के बंसल ग्रुप के उपाध्यक्ष है।

 

इनके दो पुत्र एक पुत्री है।छोटा पुत्र प्रकाश गुप्ता अपने माता पिता के सपनो को साकार करने लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रायपुर व कर्नाटका में पूरा करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का फैसला किया।

प्रकाश के माता पिता अपने पुत्र के सफलता से इतने खुश थे कि पुत्र के विशेषता बतलाते हुए उनके आँखे नम हो गई।उन्होंने कहा अपनी सीए की पढ़ाई पूरी करने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुधारने के लिए काम किया।

अपनी सीए की पढ़ाई पूरी की और एक प्रतिष्ठित कंपनी मल्टी नेशनल कंपनी बैंगलूर में नब्बे लाख के पैकेज पर नौकरी प्राप्त किया।सभी परिजन मैंगलोर में रहते है।इनके गांव आने पर ग्रामीणों ने खुशी की लहर है।स्थानीय मुखिया पुत्र दिलीप साह ,सरपंच प्रतिनिधि लाल बाबू सिंह, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह शशि सिंह ,चाचा त्रिभुवन साह ने परिजनों को बधाई दिया कहा प्रकाश गुप्ता के चार्टड अकाउंटेंट (सीए) बननेसे गांव का नाम रौशन किया है कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, और सही दिशा में काम करने से हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने परिवार और समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन सकते है।

यह भी पढ़े

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है विश्व भर में : राम प्रसाद पॉल

सीवान की खबरें :  मनोकामना नाथ मंदिर में शिव विवाह का आयोजन

विस अध्यक्ष ने किया एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!