पंचदेवरी की बेटी संगीता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे युवा

पंचदेवरी की बेटी संगीता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे युवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

– प्रखंड मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर युवाओं ने प्रशासन के प्रति जताया आक्रोश

– 4 जनवरी की रात पति ने ही गला घोटकर संगीता की कर दी थी हत्या

श्रीनारद मीडिया, अरविन्द रजक, पंचदेवरी गोपालगंज (बिहार)

पंचदेवरी प्रखंड के नेहरुआ कला गांव की बेटी संगीता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए युवाओं ने शुक्रवार की देर शाम पंचदेवरी बाजार में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल सैकड़ों युवाओं ने पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। युवाओं का कहना था कि मृत संगीता को न्याय मिले। जिन लोगों ने संगीता को मौत के घाट उतारा है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, पुलिस सजा दिलाए।

 

बतादें कि संगीता की शादी पिछले साल मई माह में गोपालपुर थाने के चेरू टोला देउरवा गांव निवासी महेंद्र साह के बेटे गुड्डू साह से हुई थी। दहेज को लेकर शादी के बाद से ही संगीता को ससुराल वाले परेशान करते रहते थे। 4 जनवरी की रात उसका पति गुड्डू व परिजनों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। जिसकी खबर संगीता के परिजनों को सुबह में लगी। इधर इस मामले में 5 जनवरी की रात करीब 10:00 बजे संगीता के पति गुड्डू का शव यूपी सेवरही थाना के पिपरा अगरवां गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर होने की खबर आई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद बुलेट बाइक व कागजात के आधार पर गुड्डू साह की मौत की पुष्टि करती है।

 

लेकिन संगीता के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। संगीता के परिजनों का कहना है कि इसमें पुलिस गेम प्लान कर रही है। इधर शुक्रवार की देर शाम मृत संगीता को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा पंचदेवरी बाजार में कैंडल मार्च निकालकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर मझवलिया पंचायत के सरपंच मनोरंजन श्रीवास्तव, समाजसेवी सुधांशु पांडेय, बिपिन बिहारी मिश्रा, प्रशांत कुशवाहा, जयराम गोड़, सचिन्द्र गोड़, संदेश पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, सद्दाम अंसारी, अफरोज अंसारी, डॉ दीपक कुशवाहा, प्रदीप सिंह, अजाद अंसारी, रंजीत मांझी, रोहीत कुशवाहा, मदन बैठा, मोहन गुप्ता, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अंकित गोड़, अंकीत ततवा, सोनू ततवा आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!