Headlines

बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू

बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा गांव के मिश्रा टोला में स्थित पंडित बुचुन बाबा के दरवाजे पर मंगलवार, 10 मार्च को 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम संकीर्तन का शुभारम्भ भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति 11 मार्च को विधि-विधान के साथ की जाएगी।
अखण्ड अष्टयाम की शुरुआत आचार्य श्री जितेन्द्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। आचार्य द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आवाहन किया गया, जिसके बाद आरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात पूरे परिसर में भक्ति का माहौल गूंज उठा।
इसके बाद व्यास पप्पू बाबा ने अपनी मंडली के साथ सस्वर “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” संकीर्तन का शुभारम्भ किया। मंडली के मधुर भजनों और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए भगवान के नाम का संकीर्तन करते नजर आए।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं बैठने की व्यवस्था भी की गई है। 24 घंटे तक लगातार भजन-कीर्तन चलता रहेगा और 11 मार्च को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!