पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक
गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर जोर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ पंकज कुमार ने की। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड स्तर के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान तथा योजना से मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह ‘मंटू’, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, सोनौली के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,अरना मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह,डुमरसन के मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया के मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, बंगरा के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि, बिजली विभाग के अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि यह योजना आम लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर पात्र परिवारों को योजना की जानकारी दें और उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आती है और अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसका लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।अधिकारियों ने योजना से संबंधित तकनीकी पहलुओं एवं आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी तथा जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दिया। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को योजना की जानकारी पहुंचाने, आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें
मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह
रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त
मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…
बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा
सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया
कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार
