Headlines

यूपी की खबरें : सीएम योगी ने  बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया 

यूपी की खबरें : सीएम योगी ने  बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे यहां बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव का दर्शन करके अंतःकरण से आनंद की अनुभूति हुई।
इस जनपद को भगवान लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है,अगल बगल के कई जनपदों के श्रद्धालु यहां आते हैं,लेकिन मंदिर जीर्ण शीर्ण स्थिति में है,कोई पुरसाहाल नही।
ये देश 1947 के पहले गुलाम था,लेकिन 1947 में देश की आज़ादी हुई,आज़ादी की लौ बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव के मंदिर तक भी पहुंचनी चाहिए थी, लेकिन नही पहुंच पाई ।
आज़ादी के बाद वह लौ कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल के लिए तो प्राप्त हुआ,लेकिन लोधेश्वर महादेव मंदिर को नही प्राप्त हुआ।
हॉकी को जिन्होंने पूरा जीवन समर्पित किया ऐसे केडी सिंह बाबू के हवेली के लिए वह पैसा उपलब्ध नही हो पाया।
पारिजात वृक्ष के संरक्षण के लिए पैसा नही प्राप्त हो पाया
आज मुझे बताते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है,हमने भारत के विरासत के प्रतीक भगवान लोधेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर कॉरिडोर के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है,अब कितना भव्य कॉरिडोर बन रहा है।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कितना दुख हुआ था लोगो को, जब समाजवादी पार्टी के सरकार के समय हॉकी के इस महान खिलाड़ी ने जिसने पूरा जीवन भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित किया था।
कितना हृदय विदारक क्षण था, जब उनकी हवेली बिकने की नौबत आई थी, तब हमारी जब सरकार आई तो हमने कहा केडी सिंह बाबू की हवेली बिकेगी नही, सरकार उसका पैसा चुकायेगी और सरकार बाबू केडी सिंह की स्मृतियों को पुनर्जीवित करेंगे
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि विरासत,सनातन धर्म की पहचान है। याद रखना,इसी विरासत के संरक्षण, सनातन मूल्यों की रक्षा करने के लिए अलग अलग समय मे अलग अलग महापुरुषों ने अपना योगदान दिया।
राजा बलभद्र सिंह, लाखन पासी ने यही काम किया था।देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए महाराजा बिजली पासी ने यही काम किया था। यही योगदान दिया था महाराज सुहेलदेव, और महाराणा प्रताप ने,छत्रपति शिवाजी महराज और गुरु गोबिंद सिंह जी महराज ने।
आज हम उन्हें इसी लिए याद करते हैं कि उन्होंने देश की स्वाधीनता को बनाये रखने के लिए योगदान दिया।
कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य अल्का मिश्रा, पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन, ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगंज शेखर हरायण और चेयरमैन रामनगर रामशरण पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
श्री योगी ने क्या-क्या सुनिए,,,,

➡️उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन
सीएम ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सीएम ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें खिलौने देकर दुलारा-पुचकारा। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। बाराबंकी के विकास को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान…
➡️ शिवशंकर वर्मा- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
➡️छाया देवी- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
➡️ मोहसिन मतीन- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख का चेक
➡️ मुकेश कुमार- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 3.10 लाख का चेक
➡️ शांति देवी- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत सिलाई का टूल किट
➡️ नितेश वर्मा- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
➡️ मो. आलम- ओडीओपी के तहत 21 लाख का चेक
➡️हेमकरण माथुर- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ से अधिक का चेक
➡️ हर्षिता वर्मा- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत को 15 लाख का चेक
➡️प्रमेंद्र विक्रम सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख से अधिक का चेक
➡️ आरती देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
➡️गायत्री देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
➡️आरती व अशोक कुमारी सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ से अधिक का चेक ।

 

➡️उत्तर प्रदेश के रहने वाले त्रिपुरा के डीजीपी पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए, सुसाइड की आशंका
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय में मृत पाए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली है ! अनुराग धनखड़ मूल रूप से यूपी के बागपत के रहने वाले थे‌।डीजीपी के सुसाइड की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होने 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद संभाला था। बता दें कि अनुराग धनखड़ ने CBउI में नीरव मोदी मामले की जांच का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1984 में सिख समुदाय के नरसंहार की जांच के लिए बनी SIT का भी नेतृत्व किया था। उन्होने आत्महत्या क्यों की, कारण अभी पता नहीं चला है

➡️दिल्ली-राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में SIT की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल,
सुप्रीम कोर्ट में मामले पर आज होगी सुनवाई,
यूपी सरकार की ओर से बनाई गई SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की,
सील बंद लिफाफे में दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट,
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच आज करेगी सुनवाई।

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, पीड़ा पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। सीएम योगी ने राजस्व, पुलिस से जुड़े मामलों में हीलाहवाली की शिकायत पर सख्ती भी दिखाई। अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों को सीएम योगी ने चॉकलेट दी और बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
आप पदक जीतिए, हम नौकरी में प्राथमिकता देंगे
‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलने कई खिलाड़ी भी पहुंचे। सभी ने अपनी बातें रखीं। सीएम ने भी खेलों के लिए उनकी तैयारी और पदकों के बारे में भी जानकारी ली। सकारात्मक उत्तर न मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खूब परिश्रम कीजिए। उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की निरंतर सीधी भर्ती कर रही है। कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत कई पदों पर नियुक्ति दी गई है। आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी लेकिन इसके लिए खूब पसीना भी बहाना होगा। सीएम ने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का भी आशीर्वाद दिया।
पारिवारिक विवाद घर में सुलझाएं, बाहरियों की दखलंदाजी ठीक नहीं
‘जनता दर्शन’ में पारिवारिक विवाद से भी जुड़े मामले आए। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। फिर शिकायती पत्र लेकर आए लोगों की काउंसिलिंग की और इसके दुष्परिणाम को लेकर चेताया। कहा कि ऐसे मामले बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों के सामने बैठकर इसे सुलझाएं। निजी मामलों में बाहरियों को न शामिल करें।
सीएम योगी ने हीलाहवाली पर दिखाई सख्ती
मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले भी आए। इस पर उन्होंने प्रकरण की जानकारी ली। पूछा कि कितने दिन पहले पुलिस या राजस्व कर्मी से शिकायत की थी। समय अधिक होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और कहा कि यह हीलाहवाली नहीं चलेगी। समय सीमा के भीतर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
किस क्लास में पढ़ते हो, मन लगाकर पढ़ाई करो*
‘जनता दर्शन’ में कुछ अभिभावकों के साथ बच्चे भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनसे नाम और क्लास पूछा। उन्हें दुलारा-पुचकारा, फिर चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल भी किए, फिर मन लगाकर पढ़ाई करने और खूब नाम कमाने का आशीर्वाद भी दिया।

➡️लखनऊ, जवाहर भवन की कैंटीन में लगी आग, जवाहर भवन में कई विभागों के दफ्तर, जवाहर भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी, दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे थे, डीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, चौथे मंजिल पर मीटिंग हॉल,कैंटीन में लगी आग

➡️मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर गांव में पहुंचे मृतकों के शव, गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, गांव में मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद, बारिश के कारण छत गिरने से हुई थी मौत, पिता, 2 लड़के, 2 लड़कियों की दबने से मौत, रूकैया व सुमिया मलबे में दबने से घायल, मृतक परिवार को सीएम की आर्थिक मदद, CM ने परिवार को 5 लाख देने की घोषणा, फुगाना क्षेत्र के हबीबपुर सिकरी का मामला

➡️आगरा, CBI ने फर्जी सरकारी अफसर को किया अरेस्ट, कृषि भवन का अधिकारी बनकर करता था ठगी, ऋषि गुप्ता नाम का अफसर बताकर ठगता था, शातिर आरोपी का असली नाम प्रभु दयाल है, लोन मंजूर कराने के नाम पर मांगता था कमीशन, डिजिटल ट्रैप के जरिए CBI ने आरोपी को दबोचा, आगरा के डौकी क्षेत्र से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, सीबीआई की देहरादून शाखा ने की गिरफ्तारी, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी ने की थी शिकायत

➡️वाराणसी, सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों की हड़ताल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय में भारी फोर्स तैनात, प्रॉक्टोरियल टीम के साथ सिगरा पुलिस भी मौजूद, छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

➡️मथुरा, मथुरा बांके बिहारी मंदिर में नहीं सुधर रहे हालात, महिला सिपाही ने श्रद्धालु की जमकर की पिटाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घटना से मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल, श्रद्धालु की पिटाई भी हुई, माफी भी मांगनी पड़ी

➡️ललितपुर, जलस्तर बढ़ने से उफान पर खेड़ार नदी, जान जोख़िम में डालकर निकल रहे वाहन, पुल से बह रहा पानी निकल रहे वाहन, जखोरा क्षेत्र खेडार नही का मामला

➡️वाराणसी, पेपर लीक पर सपा का पोस्टर जारी, BHU गेट पर कार्यकर्ताओं ने जारी किया, 12 साल में 19 पेपर लीक की लगाई होर्डिंग, अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लगी होर्डिंग, पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, BHU सिंह द्वार पर प्रदर्शन करने से रोका गया, लंका थाना क्षेत्र के नारिया का मामला

➡️बहराइच, कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल, 2 की हालत गंभीर, किनारे गड्ढे में जा गिरा ई-रिक्शा, कार चालक कार छोड़कर हुआ फरार, थाना मटेरा के नानपारा हाईवे की घटना

➡️वाराणसी, CJP प्रदर्शन पर बोले मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सीजेपी के प्रदर्शन को बताया राष्ट्र विरोधी ताकत, ‘विपक्ष राष्ट्र विरोधी ताकतों को प्रोत्साहित कर रहा’, विपक्ष अपना अस्तित्व खो दिया- योगेन्द्र, जौहर यूनिवर्सिटी के डेमोलिशन पर भी बोले, कब्जे के जमीन पर हर बिल्डिंग होगी ध्वस्त- योगेंद्र

➡️अयोध्या, जनप्रतिनिधियों ने चंपत राय से की मुलाकात, जिले के पांचों विधायक, महापौर ने की मुलाकात, जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ क्षेत्र भवन में की मुलाकात, व्यापारियों का डेलिगेशन भी चंपत राय से मिला था

➡️मिर्जापुर, टायर फटने से लगी कंटेनर में आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग, खजूरी ओवरब्रिज के पास लगी आग, लालगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡️मुरादाबाद, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, चाकू से गला रेतकर उतारा गया मौत के घाट, युवक के सिर पर भी मिले चोट के निशान, दोस्त बर्थडे मनाने के बहाने बुलाकर ले गए थे, क्षेत्र में सनसनी, कुछ युवक पुलिस हिरासत में, भोजपुर क्षेत्र के ताजपुर की सनसनीखेज वारदात

➡️चमोली, बद्रीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी मामला, SIT खंगाल रही है खजाने का रिकॉर्ड, भगवान नारायण के खजाने का रिकॉर्ड, 11 साल से बिना सुरक्षा के है खजाना, 32 दिन की सीसीटीवी फुटेज गायब, SIT गायब फुटेज को रिकवरी करने में जुटी, SIT ने BKTC से मांगे गए थे दस्तावेज, जांच के लिए मांगे थे 3 साल के दस्तावेज

➡️पिथौरागढ़, भारी वर्षा से थल-मुनस्यारी मार्ग पर भूस्खलन, भूस्खलन से कई सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित, कई स्थानों पर मलबा, बोल्डर आने से मार्ग बाधित, नाचनी के न्याबस्ती क्षेत्र में फंसे हैं कई वाहन, रातीगाड़ क्षेत्र में भी बार-बार गिरा रहा मलबा

➡️देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, दौरे को लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, सीएम धामी ऊर्जा मंत्री से करेंगे मुलाकात, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे, विकास की परियोजनाओं पर होगी चर्चा, राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में कार्य हुआ- सीएम

➡️दिल्ली, जंतर-मंतर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सरकार अपना धर्म निभा रही है- चंद्रशेखर, पुलिस अपना धर्म निभा रही है- चंद्रशेखर, मैं तो संघर्ष का एक हिस्सा हूं- चंद्रशेखर, धरती के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहा- चंद्रशेखर, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं- चंद्रशेखर, हम संसद में भी लड़ेंगे- चंद्रशेखर आजाद

➡️दिल्ली, जंतर मंतर पर काफी प्रदर्शनकारी जमा हैं, बारिश में भी कॉकरोच के जोश में कमी नहीं, पुलिस ने भी भारी बंदोबस्त किए हुए हैं, चारों तरफ से सुरक्षा बलों ने जंतर मंतर को घेरा

➡️दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, मानसून सत्र शुरू होने से पहले बोले पीएम मोदी, मानसून की सक्रियता सार्थक – पीएम मोदी, सिद्धियों से भरने का समय है- पीएम, मानसून और सत्र लाभकारी रहे- पीएम मोदी, भारत ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी- पीएम मोदी, टीम की औसत आयु 28 साल – पीएम मोदी, युवाओं की अंतरिक्ष उड़ान अहम – पीएम मोदी, युवाओं ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ा- पीएम, देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है- पीएम, हाईड्रोजन ट्रेन हमारी उपलब्धि- पीएम मोदी, पिछला एक महीना देश के लिए गर्व से भरा- पीएम, भारत तेज गति से बढ़ने वाला देश – पीएम, देश के युवा अच्छा काम कर रहे हैं- पीएम, मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा- पीएम, मुझे उम्मीद है सत्र अच्छे से चलेगा- पीएम

यह भी पढ़ें

भगवानपुर हाट बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पदभार किया ग्रहण

पटना के सामयागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को सताइस हजार रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ मकदूम सराय, नगर परिषद की लापरवाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया   

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त

मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!