नीतीश कैबिनेट में BJP से 12 और JDU से 9 MLA बने मंत्री

नीतीश कैबिनेट में BJP से 12 और JDU से 9 MLA बने मंत्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार कैबिनेट विस्तार के लिए राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। अशोक चौधरी, रेणु देवी, लेसी सिंह, नीरज बबलू, मदन सहनी और नितिन नबीन ने शपथ ग्रहण कर ली है।

नीतीश मंत्रिमंडल में ‘स्पेशल 21’ की एंट्री

बता दें कि नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 21 चेहरों को जगह मिली है। रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बने हैं।

इससे पहले, खबर आई थी कि जनता दल यूनाइटेड के कोट से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार व शीला कुमारी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। नए नाम को ले यह कहा जा रहा कि महेश्वर हजारी को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू ने कल ही अपने पुराने मंत्रियों को पटना में रहने के लिए भी कह दिया था। पुराने मंत्रियों को फोन भी किए गए हैं।

बीजेपी ने कल सौंप दी थी लिस्ट

बता दें कि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार बीजेपी की वजह से रुका हुआ था। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि बीजेपी अपने संभावित मंत्रियों पर विचार कर रही है। वहीं, गुरुवार देर शाम बीजेपी ने भी अपनी लिस्ट नीतीश कुमार को सौंप दी।

मंत्रिमंडल विस्तार हो जाने के बाद जदयू और भाजपा कोटे के कई मंत्रियों का बोझ कम होगा। कई मंत्रियों की स्थिति वर्तमान में यह है कि उनके पास आधा-आधा दर्जन से अधिक विभागों का जिम्मा है।

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी 21 नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसी के साथ अब नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 30 विभागीय मंत्री हो गए हैं। बताते चलें कि बीजेपी और जदयू के गठबंधन के बाद जब सरकार बनी तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा और जदयू नौ विधायक मंत्री बनाए गए। अब मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कल 21 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिया है।

बीजेपी-जेडीयू के इन सदस्यों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरों के शामिल होने के बाद अब कुल 30 मंत्री हो गए हैं। आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 21 नए चेहरों में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। इनमें बिल्कुल नया नाम महेश्वर हजारी है।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के 9 विधायकों के अलावा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 विधायकों को भी शामिल कियागया है.  इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है. जिसमें 6 सवर्ण,6 दलित (SC), 4 अति पिछड़ा (OBC),4 पिछड़ा (BC),1 मुस्लिम शामिल हैं.

Leave a Reply

error: Content is protected !!