Headlines

लखनऊ के अलीगंज में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भीषण अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ के अलीगंज में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भीषण अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की दर्दनाक मौत

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग पहले कोचिंग सेंटर में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया औप पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।

इस इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। लखनऊ अग्निकांड में घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कोचिंग सेंटर या गेमजोन में आग लगी हो। इससे पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

राजकोट के गेमजोन में आग, 27 की मौत

गुजरात के ही राजकोट में 28 मई 2024 को TRP गेमजोन में लगी भीषण आग में 27 लोगों को मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। इस आगजनी में गेमजोम के मालिकों में से एक, प्रकाश हिरन की भी मौत हुई थी।

कोचिंग सेंटर में आग से 20 लोगों की मौत

सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 20 लोगों की झुलसने से मौत हो हुई थी। घटना सूरत में तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगने घटी। 25 मई 2025 को हुए इस भीषण अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर छात्र शामिल थे। आग लगने के बाद कई छात्रों को जान बचाने के लिए चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदते हुए भी देखा गया था।

अग्निकांड मंजर देख रो पड़े डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक

कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रोते हुए देखे गए. इस खौफनाक मंजर के बारे में बात करते हुए सीएम मीडिया के सामने ही रोने लगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं. पूरे प्रदेश को इस घटना ने झकझोर दिया है.’

जान बचाने के लिए छज्जे से कूदे बच्चे, रूह कंपा देने वाला मंजर

चारों तरफ से धधकती आग और घुटते दम के बीच जब बच्चों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए इमारत की खिड़कियों, छज्जों और छत से नीचे छलांग लगानी शुरू कर दी। सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों ने जब मासूम बच्चों को ऊपर से कूदते देखा तो उनकी रूह कांप गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया और खुद भी राहत कार्य में जुट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, दिए कड़े निर्देश

लखनऊ में हुए इस भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं। हादसे में घायल हुए सभी लोगों और छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका उत्तम और समुचित उपचार कराया जाए। जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर रहकर राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करें। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और प्रभावित क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए, धुएं और चोट के कारण घायल हुए सभी नागरिकों और बच्चों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, आसपास का इलाका कराया गया खाली

घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस और फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग की भयावहता को देखते हुए और किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों और दुकानों को तुरंत खाली करा लिया गया है। हाइड्रोलिक क्रेन और सीढ़ियों की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं।

18 लोगों की मौत, कई कुत्ते-बिल्ली भी जले
आग की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक झुलसे लोगों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। इनके साथ ही बड़ी संख्या में कुत्ते और बिल्लियों की मौत हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!