Headlines

54 लाख नगद और 63 लाख के गहने के साथ चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

54 लाख नगद और 63 लाख के गहने के साथ चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क

 

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग छापेमारी कर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने व हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर लोन देने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले चार अंतरजिला साइबर अपराधियों को रंगेहाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित,पकड़े गये आरोपितों में नवादा के तीन सगे भाई व एक नालंदा का है।

 

इनकी निशानदेही पर इनके घरों से 54.84 लाख नगद और करीब 63 लाख के सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं। एसपी अभिनव धीमान ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा वारिसलीगंज के चकवाय व सिमरी गांवों में ठगी करने की सूचना पर साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर छापेमारी की गयी। साक्ष्य की बरामदगी,साइबर पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से चारों को दबोच लिया।

 

इनकी निशानदेही पर 54 लाख 84 हजार नगद, 406 ग्राम सोने के गहने व 1646 ग्राम चांदी के गहने तथा 02 लैपटॉप व 08 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।शिकायतें दर्ज,इनके विरुद्ध नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में कई शिकायतें दर्ज हैं।

 

गिरफ्तार आरोपितों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय के स्व. सुधीर सिंह का बेटा नीतीश कुमार(24), प्रिंस कुमार (24) व सनित कुमार (20) तथा नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के देवसपुरा गांव के स्व. पिंटू सिंह का बेटा राहुल कुमार उर्फ बिल्ला (21) शामिल हैं।

यह भी पढ़े

भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचा

क्या मुजफ्फरपुर में घूम रहा है ‘साइको किलर’? एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, जांच में जुटी SIT

नवहट्टा में दो वारंटी, एक नशेड़ी धराए:पुलिस ने मुखबिर की सूचना कार्रवाई, कोर्ट ने जेल भेजा

टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री ने उगले राज, बिहार के बड़े अधिकारियों और इंजीनियरों की बढ़ने वाली है मुश्किलें

फिल्‍म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

योग संगम में गूंजा स्वस्थ तन-मन और स्वस्थ समाज का संदेश

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!