सीपीएस छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव का समापन
पीटी टीचर स्व. पीसी शर्मा की पुण्य स्मृति में पंचदिवसीय खेलोत्सव का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, के. के. सिंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

सीपीएस, छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत उत्साह, अनुशासन व जोश के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्कूल के पूर्व पीटी टीचर स्व. पीसी शर्मा की पुण्य स्मृति को समर्पित था, जिन्होंने संस्थान में खेलों के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रानी शर्मा रहीं, जिन्होंने स्व. शर्मा जी की स्मृतियों को साझा करते हुए सभी को भावुक कर दिया।
पांच दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ का समापन सोमवार, 2 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर सीपीएस के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मुरारी सिंह, सारण खेल जगत के भीष्म पितामह डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने कबड्डी, गली क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकशी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में उत्साह और खेल भावना का जीवंत वातावरण देखने को मिला।
पीटीआई अविनाश पांडेय, शिव शंकर, प्रकाश श्रीवास्तव और प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में सभी मुकाबले निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। प्रबंधक डॉ. विकास कुमार सिंह ने संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन किया, वहीं एचआर अश्विनी कुमार परमार ने सभी व्यवस्थाओं की कुशल देखरेख की, जिससे आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बन सका।
32वां वार्षिक खेल महोत्सव केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ही नहीं बना, बल्कि यह स्व. पी.सी. शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी रहा। खेल संस्कृति को मजबूत नींव देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आयोजन उनकी स्मृति को हमेशा जीवंत बनाए रखेगा।
यह भी पढ़े
श्री रुद्र महायज्ञ में तृतीय दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ अरणी मंथन से हुआ अग्नी प्रगट
सिधवलिया की खबरें : नाली का पानी गिराने पर महिला को मारपीट कर आभूषण छीना

