Headlines

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का एकमा में जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का एकमा में जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडया, के के सिेंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री व वैशाली जिले के महुआ से लोजपा (रा) के विधायक संजय सिंह सोमवार को जदयू की पूर्व सांसद कविता देवी के पति अजय सिंह की माता एवं दरौंदा की पूर्व विधायिका स्व. जगमातो देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने सिवान जिला के मुड़ा गांव के लिए एकमा होकर जा रहे थे। इसी क्रम में छपरा-सिवान एनएच–531 पर एकमा-हंसराजपुर स्थित अम्बिका दादा गेट के समीप जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गाजे-बाजे, फूलमाला, अंगवस्त्र व गुलदस्ता से भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सत्येंद्र सिंह भवानी व जदयू के बिहार प्रदेश महासचिव रौशन सिंह भवानी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय सिंह को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर जदयू नेता रौशन सिंह भवानी, सत्येंद्र भवानी, मुन्ना दूबे, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, लालमोहन ओझा, अरुण कुमार सिंह उर्फ भोला, प्रमोद सिंह, जिला पार्षद फूल सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, संतोष सिंह, राजकपूर सिंह, प्रमोद शर्मा ओपी गुप्ता, रणविजय सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मंत्री श्री सिंह का अभिवादन करते हुए उनके प्रति आभार व समर्थन व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

डॉ अज्म का काव्य संग्रह ‘पेंसिल के निशां’ साहित्य की दुनिया में छोड़ेगा अमिट छाप

जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, ‘मफलर’ की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या

मधुबनी लूटकांड का खुलासा:12 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मोस्ट वांटेड भी धराया, लूटी बाइक-मोबाइल बरामद

भोरे में स्मैक के धंधे का खुलासा, सात गिरफ्तार

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!