एक दिन में 4.12 लाख संक्रमित,संसार में कोरोना से जान गंवाने वाला हर चौथा भारतीय.

एक दिन में 4.12 लाख संक्रमित,संसार में कोरोना से जान गंवाने वाला हर चौथा भारतीय.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। यहां बुधवार को रिकॉर्ड 4 लाख 12 हजार 373 मामले आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़े बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,979 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली।

PM ने दवाइयों की उपलब्धता का रिव्यू किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। PMO के मुताबिक, रिव्यू के दौरान प्रधानमंत्री को उन 12 राज्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। उन्होंने उन जिलों के बारे में भी बताया गया, जहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं।

45 साल से ऊपर की करीब 31% आबादी को वैक्सीन लगी
इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यों को उन इलाकों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी भेजनी चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हो और ICU समेत हॉस्पिटल बेड्स 60% से ज्यादा भर चुके हों। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों को अब तक कुल 17.17 करोड़ वैक्सीन के डोज सप्लाई की जा चुकी है। देश में 45 साल से ऊपर की करीब 31% आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल में 6 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।
  • रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या के मामले में अब महाराष्ट्र के बाद दो राज्य कर्नाटक और केरल भी डराने लगे हैं। कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, वहीं केरल में भी 41,953 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
  • ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दो मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन हालात में अब जयशंकर G-7 समेत अन्य कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। राजधानी की पुलिस में अभी 3 हजार कोरोना प्रभावित जवानों का इलाज चल रहा है। पिछले साल 12 हजार जवान पॉजिटिव हुए थे। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने जवानों से वर्चुअली बात की।
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने इसकी तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर विजय राघवन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर भी जरूर आएगी। वायरस का संक्रमण अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है। अभी यह तय नहीं है कि तीसरी लहर कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी, लेकिन हमें नई लहर के लिए तैयार रहना होगा। राघवन बुधवार को कोरोना की स्थिति पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

    5 राज्यों में ज्यादा मौतें
    इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के केस हर दिन 2.4% के रेट से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा, 7 राज्यों में 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस हैं। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 10 राज्यों में यह 5 से 15% और तीन में 5% से कम है।

    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में ज्यादा मौतों की सूचना मिल रही है। बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह में लगभग 1.49 लाख मामले सामने आए। चेन्नई में यह संख्या 38 हजार रहे। कुछ जिलों ने नए केस तेजी से बढ़े हैं। इनमें कोझीकोड, एर्नाकुलम, गुड़गांव शामिल हैं। 9 राज्यों में 18+ का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। 18-44 उम्र वाले 6.71 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। केंद्र सरकार अब तक 16 करोड़ से ज्यादा डोज मुफ्त दे चुकी है।

    अप्रैल में आई दूसरी लहर
    पहली लहर: देश में पहली लहर पिछले साल आई थी। साढ़े तीन महीने तक मामले बढ़ते रहने के बाद पीक 16 सितंबर को आया था। उस दिन एक दिन में 97 हजार 860 नए मामले सामने आए थे। बाद में मामले कम होने लगे थे। करीब दो महीने बाद 19 नवंबर को मामले आधे घटकर 46 हजार रह गए थे।

    दूसरी लहर: यह बीते मार्च से शुरू हुई। 1 मार्च को एक दिन में 12,270 मामले आए। इसके बाद हर दिन मामले बढ़ते रहे। 1 अप्रैल को एक दिन में 75 हजार मामले सामने आ चुके थे। एक महीने बाद 30 अप्रैल को एक दिन में 4.02 लाख मामले देखे गए। अलग-अलग एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि दूसरी लहर का पीक इसी महीने में देखने में आएगा और अगले महीने से मामले घटना शुरू होने की उम्मीद है।

  • ये भी पढ़े…
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 82 साल की उम्र में निधन, 20 अप्रैल से कोरोना संक्रमित थे.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 5G टेस्टिंग से कोरोना संक्रमण प्रसार को बताया अफवाह
  • नहीं थम रहा कोरोना,एक दिन में मिले रिकॉर्ड 15126 नए मरीज.
  • ममता बनर्जी ने कई सीनियर पुलिस ऑफिसर का किया ट्रांसफर, कूचबिहार के एसपी सस्पेंड.
  • बिहार में लॉकडाउन: चेहरे पर पिंपल का इलाज कराने के लिए मांग रहे लोग, जानिए डीएम ने क्या दिया जवाब
  • भोजपुरिया समाज के नीक आ नेक पहल,शुरु भईल योग-प्राणायाम के कार्यक्रम 
  • संविधान के 102 वें संशोधन का सुप्रीम कोर्ट की व्याख्या केंद्र सरकार की मंशा के विपरीत- सुशील मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!