Breaking

91st Air Force Day : भारतीय वायु सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

91st Air Force Day : भारतीय वायु सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 Indian Air Force Day 2023: हर साल आठ अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन वायु सेना के बहादुर सैनिकों को समर्पित हैं, जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। इस साल 91वां वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है।भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसने एक अप्रैल 1933 को पहली बार उड़ान भरी। इस एसी फ्लाइट में छह आरएएफ-प्रशिक्षित अधिकारी और 19 सैनिक मौजूद थे।

वायु सेना दिवस की इस साल की थीम क्या है?

किसी भी दिन को मनाने के लिए उसकी थीम पहले से तय की जाती है। इस बार वायु सेना दिवस की थीम ‘IAF- Airpower Beyond Boundaries रखी गई है।

भारतीय वायु सेना की स्थापना किसने की?

भारतीय वायु सेना की संस्थापक सुब्रोतो मुखर्जी को माना जाता है। देश को आजादी मिलने के बाद एक अप्रैल 1954 को उन्हें पहला वायु सेना प्रमुख बनाया गया था। वायु सेना का मुख्यालय दिल्ली में है।भारतीय वायु सेना को उसके 91वें स्थापना दिवस पर नया झंडा मिला है।  एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इसका अनावरण किया।

वायु सेना दिवस पर IAF विभिन्न कार्यक्रमों , एयर शो और प्रदर्शनियों के जरिए अपनी ताकत और क्षमताओं का प्रदर्शन करती है। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पांच अक्टूबर को वायु सेना दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और हवाई प्रदर्शन हुआ। आज यहां पर एशिया का सबसे बड़े एयर शो का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना का महत्व

देश को आजादी मिलने से पहले भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, आजादी मिलने के बाद इसका भारतीय वायु सेना रखा गया।भारतीय वायु सेना ने 1947, 1948, 1965, 1971 और 1999 कारगिल वार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एयर फोर्स डे के मौके पर हम भारतीय वायु सेना की देश की रक्षा में दिए गए योगदान को याद करते हैं।एयर फोर्स डे देश की रक्षा में वायु सेना के समर्पण और भूमिका के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

वायु सेना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है।उन्होंने लिखा,”वायु सेना दिवस पर सभी भारतीय वायु सैनिकों और उनके परिवार को शुभकामनाएं। भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है। उनकी महान सेवा और बलिदान यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारा आसमान सुरक्षित है।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!