राजपूत समाज ने मनाया वार्षिक उत्सव
राजनीतिक चर्चा से दूर रहा कार्यक्रम।
क्षत्रिय समाज का रक्षक होता है अमित
कलम की धार तेज किया जाय । डा सिंह ।
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के तितिरा बाजार स्थित गौरी मैरेज हॉल में शनिवार को क्षत्रिय समाज की वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें उत्सव को बिल्कुल राजनीतिक चर्चा से दूर रखा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू सिंह ने किया। मंच संचालन राहुल सिंह सुर्यवंशी तथा धन्यवाद ज्ञापन रमण सिंह ने किया ।
अमित कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का रक्षक होता है। उन्होंने बताया कि देश व समाज के हित के लिये क्षत्रिय समाज ने अपनी धन व जमीन तक दान कर दिया जिसके चलते आज माली हालत कमजोर हो गया है । उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग किया कि क्षत्रिय समाज की उत्थान के लिये आयोग गठित की जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से सिवान में क्षत्रिय छात्रावास का निर्माण होगा ।
डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि देश के अधिकांश शिक्षण संस्थान ,अस्पताल ,सरकारी कार्यालय सब क्षत्रिय समाज की दान दी गयी भूमि में बना है इसलिये सरकार को क्षत्रिय समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व स्वाथ्य की व्यवस्था कराना चाहिये उन्होंने कहा कि सरकार किसको क्या दे रही है इससे हमारे समाज का कोई विरोध नहीं है पर हमारा वाजिब हक मिलना चाहिए . उन्होंने क्षत्रिय समाज के युवाओं से अपील किया कि आज तलवार नहीं कलम की धार को तेज किया जाय ।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षत्रिय समाज के युवाओं के शिक्षा ,स्वाथ्य ,स्वरोजगार ,संगठन व चरित्र निर्माण के लिये जागरूक किया जाये ताकि क्षत्रिय समाज देश व समाज की सेवा पूर्व की भाँति अनवरत जारी रखता चलया गया। मौके पर सदस्य क्रमशः अमित सिंह, प्रखंड अप प्रमुख अनिल सिंह, जय राम सिंह, पिंटू सिंह, बलवंत सिंह, कुंदन सिंह ,अनुराग सिंह , सुशील सिंह ,बलिंद्र सिंह ,नीरज सिंह ,अभय सिंह ,कलिंदर सिंह , आदि काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर के समाजसेवी राकेश कुमार सिंह बने भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक,समर्थकों में खुशी
हरसिद्धि में पुलिस ने मनसफ अली हत्याकांड का खुलासा
पानापुर पुलिस ने देशी राईफल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
किशनगंज में प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध से रेल पुलिस ने 40 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी
भगवानबाजार पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महाराजगंज पुलिस ने अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार रजक का IAS में हुआ पदोन्नति
रघुनाथपुर में स्कूली छात्राओं ने महापर्व छठ मनाया
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मसरख ने 9 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

