पारंपरिक छठ गीतों से श्रृंगारित हो उठा भास्कर महोत्सव
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन सिवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण ने भी अपनी गायन प्रतिभा से दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध, लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी मोहा मन*
नगर के राजेंद्र उद्यान में शुक्रवार की संध्या में पारंपरिक छठ गीत गूंज रहे थे। लोक गीतों और पारंपरिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां मन मोह रही थी तो तालियों की दाद भी खूब मिल रही थी।
कार्यक्रम में उल्लास और उमंग उस समय चरम पर पहुंच गया। जब जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण उपनिदेशक उपेन्द्र कुमार और जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी डॉक्टर ऋचा वर्मा ने अपने गायन कौशल का परिचय दिया।

डॉक्टर ऋचा वर्मा के छठ गीतों को उपस्थित पदाधिकारीगण और नगरवासी सुनकर भाव विभोर हो गए। लोकगायिका सुनीता साक्षी और लोक गायक विकास कुमार के गीत भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते रहे तो दूरदर्शन के कलाकार मनन गिरी मधुकर ने भी अपने लोकगीतों से भास्कर महोत्सव की गरिमा में इजाफा किया। भास्कर महोत्सव नगरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
शुक्रवार की संध्या में नगर के राजेंद्र उद्यान में कला संस्कृति विभाग , बिहार और जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिले में आए भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक गण, जिलाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश और जिले के अन्य वरीय पदाधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व राजेंद्र उद्यान में मतदाता जागरूकता के निमित निर्मित रंगोलियों का अवलोकन जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारीगण द्वारा किया गया।
जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम, समाज में सकारात्मकता और समरसता के संचार का संदेश देती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में बालिकाओं द्वारा नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा प्रस्तुत लोकगीत को सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी डॉक्टर ऋचा वर्मा ने आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह सम्यक ने किया।
मौके मौके जिला केवरिया पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण
एनडीए गठबंधन ने वैश्यों को दिया उनका हक एवं सम्मान : श्याम बिहारी अग्रवाल
राजपूत समाज ने मनाया वार्षिक उत्सव
पानापुर पुलिस ने देशी राईफल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
किशनगंज में प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध से रेल पुलिस ने 40 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी
भगवानबाजार पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महाराजगंज पुलिस ने अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


