सिसवन की खबरें :  छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण

सिसवन की खबरें :  छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में छठ पूजा को लेकर सिसवन प्रखंड के विभिन्न घाटों का राजस्व कर्मचारी राजा कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिसवन,ग्यासपुर, चटया,भागर, साईपुर सहित अन्य घाटों का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

 

फरार वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व के मामले आरोपित फरार चल रहे एक व्यति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ गाँव निवासी अर्जुन कुमार प्रसाद है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कारवाई करने के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार द्वारा जानकारी दी गई।

माधोपुर ट्रेनवा में जमीन विवाद में मारपीट पांच लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवा गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी दशई भगत का पुत्र अशोक भगत व रमेश भगत, नरेश भगत की पत्नी ममता देवी व उनका पुत्र राहुल कुमार व रमेश भगत की पत्नी माया देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

बाइक से गिरकर युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक इसोपुर के देवेंद्र राम का पुत्र हरेंद्र कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

मारपीट की घटना में दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अशोक महतो का पुत्र भोलू कुमार व शिव शंकर महतो का पुत्र विकास महतो शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

एनडीए गठबंधन ने वैश्यों को दिया उनका हक एवं सम्मान : श्याम बिहारी अग्रवाल

राजपूत समाज ने मनाया वार्षिक उत्सव 

पानापुर पुलिस ने देशी राईफल के साथ 01 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

किशनगंज में प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध से रेल पुलिस ने 40 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी

भगवानबाजार पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के  साथ एक  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

महाराजगंज पुलिस ने अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार रजक का IAS में हुआ पदोन्नति

रघुनाथपुर में स्‍कूली छात्राओं ने महापर्व छठ मनाया 

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मसरख ने 9 व्‍यक्तियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!