Headlines

व्‍यवसायी पत्नी से साइबर अपराधियो ने बैंक खाता से एक लाख तीन हजार रुपया उड़ाया

व्‍यवसायी पत्नी से साइबर अपराधियो ने बैंक खाता से एक लाख तीन हजार रुपया उड़ाया
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के अमनौर  थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव निवासी जितेंद्र कुमार साह की पत्नी गुड़िया कुमारी के खाता से साइबर अपराधियो ने लाखों रुपया उड़ाया।पीड़ित महिला ने इस सम्बंध में बैंक प्रबंधक को साइबर थाना में लिखित शिकायत की है।

 

इन्होंने बताया कि मोबाइल पर फोन आया बोला कि आपका खाता बंद होने वाला है।आप केवाईसी नही कराया है।ओटीपी भेज रहे है।जल्दी बताइए।महिला ने अपने पति से पूछा तो उसने कहा कि बहुत दिन हो गया है।खाता से पैसा निकासी किये हुए इसी वजह से केवाईसी लग गया होगा।ओटीपी बता दो।

 

महिला ने जैसे ही ओटीपी बताई बैंक खाता से एक लाख तीन हजार रुपया निकासी का मैसेज आ गया।मैसेज आते ही परिजनों के घर खलबली मच गया।आनन फानन में बैंक व थाना पहुँच लिखित शिकायत किया।पीड़ित एक छोटा ब्यवसाई है।इतनी बड़ी रकम खत्म होने से घरों में मायूसी छाया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!