रघुनाथपुर में धूमधाम से मनाया गया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुरारपट्टी गांव के राम जानकी मंदिर के पास शहीद रामाशंकर पटेल के स्टैच्यू परिसर में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
मौके पर मौजूद अजय पटेल ने मौजूद लोगों को लौह पुरुष के बारे में बताते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को “लौह पुरुष” उनके दृढ़ संकल्प, मजबूत नेतृत्व और आज़ादी के बाद भारत को एकजुट करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के कारण कहा जाता है।
उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने के लिए अटूट प्रयास किए, जो एकीकरण की प्रक्रिया को असंभव लग रहा था

