बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

विगत 36 घंटे में सारण पुलिस एवं CAPF टीम के संयुक्त अभियान में 06 शराब भट्ठी सहित 8700 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 354.40 लीटर शराब जप्त
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम तथा CAPF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया। इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 06 भट्ठी सहित लगभग 8700 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल-354. 40 ली० अवैध शराब (देशी शराब-341 ली०, विदेशी शराब-13.40 ली0) को किया गया जप्त।
यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़े
मोंथा चक्रवात को लेकर भारी बारिश का अलर्ट
देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की योगनिद्रा से जागृति का प्रतीक है
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

