Headlines

सीवान विधानसभा के एनडीए प्रत्‍याशी मंगल पांडेय ने दर्जनों गांवों का किया दौरा

सीवान विधानसभा के एनडीए प्रत्‍याशी मंगल पांडेय ने दर्जनों गांवों का किया दौरा

श्रीनारद मीडिया,सीवान (बिहार):

105 सिवान विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी  मंगल पांडेय ने शहर के मल्लेश्वरी चौक चनउर, कररुआ,पडरिया, सरसर,सरसर बस स्टैंड,बदली मोड,अमलोरी, सहित विभिन्न गांवो का दौरा किया। मंगल पांडे ने सिवान विधानसभा के सम्मानित जनता से बात करते हुए कहा कि 2005 में जब एनडीए को बिहार में सरकार बनाने का मौका मिला तब शासन के नाम पर पूरे बिहार में अपराध का बोलबाला था बिहार का बजट मात्र 23 हज़ार करोड़ था कृषि का बजट मात्र 20 करोड़ रूपया था प्रति व्यक्ति आय ₹8000 थी बिजली मात्र 22% तथा सडक मांत्र 34% लोगों तक उपलब्ध थी।

 

बिहार के सभी व्यवसायी उनके संगठन तथा कल कारखाने बिहार से जा चुके थे। बिहार के डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में स्वर्गीय सुशील मोदी जी के योगदान से एनडीए सरकार ने जन सरोकार के विषयों पर ध्यान केंद्रित किया। हमने विकास पर ध्यान दिया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की योजना पर समाज के गरीब असहाय और कमजोर लोगों को वर्ग की वर्गीकृत कर उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण किया गया।

 

आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय 66828 हो गई है 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद दयनीय थी पूरा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ था सडक जर्जर थी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी।युवाओं के पास रोजगार नहीं था और अपराध तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। बिहार के लोगों ने जंगलराज का खात्मा कर सुशासन की सरकार स्थापित की। बिहार ने विकास के रास्ते पर रफ्तार पकड़ाऔर आगे बढ़ गया और आपके आशीर्वाद से बिहार और आगे बढ़ेगा।मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि बिहार की बदहाली से खुशहाली की इस यात्रा को मिलकर हम सब ने आगे बढ़ाया है।

 

कभी बिहार की पहचान अपराध और राजकता से थी वही आज मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा स्वास्थ्य और बेहतर शासन का पर्याय बन चुका है आज गांव गांव तक पक्की सडक हैँ।गांव गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। प्रदेश में सुशासन का राज है आने वाले दिनों में एनडीए की सरकार 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान करेगी कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार देंगे। वह हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्केलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि दिया जाएगा एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनने की दिशा में एनडीए की सरकार काम करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार बंटी, रिजवान अहमद, पंकज किशोर सिंह, पारस भगत, रामाधार तिवारी, गोपाल जी प्रसाद, रितेश गुप्ता, विकास भास्कर, सत्यदेव राम, फूल कली देवी, मुकुल पटेल, विनायक गिरी, संतोष कुशवाहा, सुधांशु प्रसाद, उमाकांत शर्मा, रामप्रवेश खरवार, शैलेंद्र पासवान इत्यादि लोग मैजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!