सराय थाना पुलिस ने मुकेश हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सराय थानान्तर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम बड़कागांव निवासी मुकेश कुमार की हत्या कर देने की घटना कारित की गयी थी। जिस संबंध में मृतक के परिजन के फर्दव्यान के आधार पर सराय थाना कांड संख्या-480/25, दिनांक-29.10.25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड में नामजद 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुनः कांड के अग्रतर एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के नामजद एक अन्य अभियुक्त अनुज तिवारी, पिता-अनिल तिवारी, साकिन-बड़कागांव, थाना-सराय, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-
अनुज तिवारी, पिता-अनिल तिवारी, साकिन-बड़कागांव, थाना-सराय, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं कपड़ा
> छापामारी टीम शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष सराय थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
