जिलाधिकारी एवं एसएसपी सारण ने फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को मतदान हेतु किया  प्रेरित

जिलाधिकारी एवं एसएसपी सारण ने फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को मतदान हेतु किया  प्रेरित

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० कुमार आशीष द्वारा सोनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान द्वय अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस क्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी पेंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें मतदान की तिथि, प्रक्रिया एवं नागरिक दायित्वों की जानकारी दी गई थी।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह या भय फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अन्य वरीय पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।

यह भी पढ़े

दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में अनंत सिंह गिरफ़्तार

जन्मजात दोष से जूझते गरीब बच्चों को मिलेगा नया जीवन: कटे होंठ, तालु और टेढ़े पैर का होगा निशुल्क ऑपरेशन

मही नदी से किशोरी का शव बरामद

किसानों की पांच महीने की मेहनत हो गई बर्बाद  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!