Headlines

मतदाता जागरूकता रथ के जरिए कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष प्रचार- प्रसार अभियान की शुरुआत की गई 

मतदाता जागरूकता रथ के जरिए कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष प्रचार- प्रसार अभियान की शुरुआत की गई
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु स्वीप गतिविधि के तहत सिवान जिलान्तर्गत मतदान दिवस 06 नवंबर 2025 को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग बिहार के जागरूकता रथ को समाहरणालय सिवान से रवाना किया गया ।*
*मतदान दिवस 06 नवंबर 2025 को ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से आम मतदाता को प्रेरित किया जा रहा है ।*
*सिवान जिलान्तर्गत सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों यथा 105- सिवान , 106- जीरादेई,107-दरौली (सु),108-रघुनाथपुर, 109-दरौंदा, 110-बड़हरिया, 111-गोरियाकोठी, 112-महाराजगंज के चिन्हित मतदान केंद्रों पर जहां पूर्व के चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम है, उन चिन्हित मतदान केंद्रों के मतदाताओं को जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।*
*ताकि पूर्व के निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के सभी योग्य महिला, पुरुष ,दिव्यांग, थर्ड जेंडर, युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें ।*
*निर्वाचन विभाग के द्वारा जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाताओं के बीच मतदान करने हेतु डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखलाकर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने हेतु आम मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा ।*
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े

107-दरौली (सु) विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ई-सरवनवेलराज ने गुठनी प्रखंड में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण 

एकमा में रंगोली बनाकर, दीपक जलाकर व कैंडल मार्च से मतदान हेतु फैलाई जागरूकता

सिधवलिया की खबरें : मतदान नजदीक आते चुनाव प्रचार परवान पर चढ़ा

आने वाला पांच साल बिहार औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाएगा – मंगल पांडेय

भोजपुरी के स्टार अभिनेता पवन सिंह अमनौर में मचाया धमाल

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षियों पर साधा निशाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!