Headlines

सीवान में नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

सीवान में नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों का सिवान आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैवाल तिवारी, भाजपा मुख्यालय से बिहार चुनाव प्रभारी कर्नल देव आनंद लोहामरोड, पहलगाम से आए मेहराज अहमद (इंटरनेशनल जेनरल सेक्रेट्री, जम्मू-कश्मीर गुर्जर समाज) तथा जहांगीर चौहान (स्टेट जेनरल सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सिवान इकाई की ओर से जिला मंत्री (संगठन) नीलेश वर्मा नील, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र शंकर, जिला उपमंत्री कुमार प्रशांत, प्रवक्ता राकेश सहाय, श्रीकांत, गोपाल कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, रंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान सिवान इकाई ने प्रदेश कमिटी के प्रभारी कर्नल देव आनंद लोहामरोड को सिवान की ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का तैलचित्र भेंट कर जिले का मान बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन नीलेश वर्मा नील ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश सहाय ने दिया

यह भी पढ़े

05 नवम्बर 📜🌹 आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ के पुण्यतिथि  पर विशेष

05 नवम्बर 📜 विश्व सूनामी जागरूकता दिवस 

कलवार सेवा समिति के सदस्‍यों ने एनडीए प्रत्‍याशी के पक्ष में किया बैठक

कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, पढ़े इस दिन क्‍या करते हैं

घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी सहित दो लाख के सामान की चोरी, परिजनों ने एकमा थाने में दी शिकायत

सिसवन की खबरें : चौपाल लगा मतदाता जागरूकता आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!