Headlines

सिसवन की खबरें :  सुंदरकांड के पाठ व श्रवण से मिलती है सुख-शांति

सिसवन की खबरें :  सुंदरकांड के पाठ व श्रवण से मिलती है सुख-शांति

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सुंदरकांड के पाठ व श्रवण से तन-मन को सुख शांति की प्राप्ति होती है। सभी प्रकार के संकट से मुक्ति मिलती है। ये बातें सोमवार को बख़री में आयोजित सुंदरकांड के कथा श्रवण के महत्व पर पंडित केदार दुबे ने कही।इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ भी आयोजन हुआ । सुंदरकांड की सुंदरता यह है कि तन और मन की सुख शांति मिलती है। हर प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।कहा कि आज घर, समाज, राज्य, देश, विदेश से लेकर सम्पूर्ण संसार में समस्त जीव का जीवन संकट में है। ऐसे यज्ञ में हवन करने से सभी प्रकार की समस्या का समाधान होता है।मौके पर माधवजी राय, ललन सिंह,पूर्व मुखिया काशीनाथ सिंह,नीलम सिंह,प्रकाश सिंह, सूर्यदेव शर्मा,राजबल्लभ ठाकुर आदि मौजूद रहे।

 

कचनार हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम का समापन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव स्थित हनुमान मंदिर पर चल रहे 24 घंटे से अखंड अष्टयाम का समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। अखंड अष्टयाम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया था।समापन समारोह में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में गांव वासियों और समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़े

फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल के दूसरे घर से मिला 2500 किलो विस्फोटक

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ

मां हो सुरक्षित, जीवन हो सुनिश्चित, प्रसव पूर्व जांच बनी मातृत्व सुरक्षा की ढाल

दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है

सिधवलिया की खबरें : हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

‘लोकगीतों का समाजशास्त्र’ लोक की विलक्षण झलक देती है

क्या उत्तराखंड 25 वर्ष में बदल गया?

जो अपराध करेगा, उसे यमलोक जाना होगा- योगी आदित्यनाथ

बिहार में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा

शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!