Headlines

 दिल्‍ली से लेकर घर लाए पुत्री को पिता ने गोली मार कर दी हत्‍या

दिल्‍ली से लेकर घर लाए पुत्री को पिता ने गोली मार कर दी हत्‍या

पिता ने आत्‍महत्‍या के लिए ट्रेन के आगे कूदा, घायल

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई थाना क्षेत्र में पत्‍नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी पुत्री की हत्‍या कर दी। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां गांव की है। अखिलेश कुशवाहा ने अपनी पुत्री राधिका देवी (15 वर्ष) की गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठेपहा निवासी अखिलेश कुशवाहा अपनी बेटी राधिका कुमारी को दिल्ली (Delhi) से लेकर मंगलवार की सुबह घर आया था। लंबी यात्रा और थकावट के कारण बेटी सो गई।

इस बीच अखिलेश कुशवाहा ने बेटी को गोली मार दी। घटनास्‍थल पर ही राध‍िका ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अखिलेश स्‍टेशन पहुंच ट्रेन के आगे कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों  की माने तो  बेटी की हत्‍या के बाद अखिलेश आत्‍महत्‍या की नियत से स्‍टेशन गया था। वहां ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।

इसके बाद उसने अपनी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी। तब पुलिस को सूचित क‍िया गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

थानाध्यक्ष ने बताया क‍ि क‍िशोरी के शव का पोस्‍टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार क‍िया जा रहा है। वहीं घायल अखिलेश को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी से नाराज होने के कारण उसने पुत्री की हत्या की है। हालांक‍ि, मामला पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है।

 यह भी पढ़े

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से कॉलोनी वीरान हो रही है

कैसे हुआ इतनी बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश?

जैश 24 साल बाद दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था

राज्यों को नियमित खर्चों के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है,क्यों?

सब्सिडी पर क्यों खर्च हो रहा सारा राजस्व?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!