सिसवन की खबरें : श्री साहेब बाबा धाम से शुरू हुई साप्ताहिक धर्म यात्रा संपन्न
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के श्री साहेब बाबा धाम से शुरू हुई साप्ताहिक धर्म यात्रा संपन्न हो गई है। इस धर्म यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि इस धर्म यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना और सनातन संस्कृति को मजबूत करना है। अयोध्या में अवस्थित सभी धार्मिक स्थलों का लोगों को दर्शन कराया गया, जो सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर धर्म यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि इस यात्रा ने उनके जीवन को नई दिशा दी है और उन्हें सनातन धर्म के प्रति और अधिक जागरूक किया है। धर्म यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और अपने घरों को वापस लौटे।
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर भागर गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मैरवा निवासी जंग बहादुर शाह के पुत्र सुधाकर साह के रूप में हुई है। घायल का इलाज एक नीजी डॉक्टर के यहां किया गया।
सिसवन थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हिलावन बाबा के समीप सिसवन थाने की पुलिस ने वाहन जांच की। वाहन जांच की खबर जैसे ही क्षेत्र में पड़ी वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस द्वारा हेलमेट ,डीक्की एवं गाड़ी के आवश्यक कागजात की जांच की गई ।थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि बताया कि वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर चलने एवं वाहन के आवश्यक के कागजात लेकर चलने के लिए कहा जा रहा है।
पुलिस ने शराब बरामद किया, आरोपी फरार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भागर गाँव से बीस लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर सिवान मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गोपाल पुर निवासी अजित पासवान के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।
यह भी पढ़े
मैरवा के कविता में काशी के कोतवाल श्रीकालभैरव का प्रकट्योत्सव मनाया गया
धमाका एक बार फिर से दिल्ली के पुराने जख्मों को ताजा कर गया है
लोकतंत्र की जननी ने चुनावी इतिहास रचा
