Headlines

अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

 

विगत 36 घंटे में सारण पुलिस एवं CAPF टीम के संयुक्त अभियान में 02 शराब भट्टी सहित 4100 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 461.14 लीटर शराब जप्त

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम तथा CAPF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया। इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 02 भट्टी सहित लगभग 4100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल-461.14 ली० अवैध शराब (देशी शराब 457 ली०, विदेशी शराब-04.14 ली0) को किया गया जप्त।

यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी ।

* सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि ये अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़े

इंदौर (ग्रामीण) डीआईजी मनोज कुमार सिंह का एकमा में हुआ भव्य स्वागत

जयशंकर प्रसाद: सौंदर्य, स्वप्न और मनुष्य का अक्षय स्वर

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

एक गीत का देश बन जाना : “वंदे मातरम्” की वैचारिकी

Leave a Reply

error: Content is protected !!