Headlines

सिसवन की खबरें :  भागवत कथा में उमड़ी भीड़

सिसवन की खबरें :  भागवत कथा में उमड़ी भीड़

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के भागर गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का लाभ उठाया और भगवान की भक्ति में लाभ पाया। कथा का आयोजन गांव के एक प्रमुख स्थान पर किया गया था, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई थी।श्रद्धालुओं ने बताया कि भागवत कथा सुनने से उन्हें भगवान की भक्ति में लाभ पाने का अवसर मिला है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के भजन और कीर्तन भी किए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन गांव के लोगों की सहयोग से किया गया था।

 

वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईसोपुर गाँव निवासी जीतन राम के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर शादी समारोह में जा रहा एक युवक अनियंत्रित बाइक हो जाने के चलते गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान छपरा जिला के तेलपा निवासी मसूद आलम के पुत्र सलमान के रूप में हुई है। घायल का इलाज निजी डॉक्टरों के क्लिनिक में कराया गया।

 

मेंहदार  में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत मेंहदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ धाम पर शिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए थे।मंदिर के पुजारी ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे बाबा महेंद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दूर से आए हैं और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है।

 

सरकारी विद्यालयों में  पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच में सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुस्तकों का वितरण स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में इन पुस्तकों का वितरण किया जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ने में काफी सुविधा मिल सके। पुस्तक का वितरण बिल्कुल निशुल्क किया जाता है।शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुस्तकों का वितरण करने का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पुस्तकों का वितरण करने से बच्चों को पढ़ने में काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

नवविवाहिता की हत्या मामले में लड़की के भाई ने कराई प्राथमिकी एक गिरफ्तार

सदर अस्पताल का एसएनसीयू बना जीवनरक्षक केंद्र, 847 नवजातों को दिया जीवनदान

प्रशांत किशोर ने ली जन सुराज के हार की जिम्मेदारी

दिल्ली से सीवान आ रही बस हुई हादसे का शिकार.3 यात्रियों की मौत 24 से ज्यादे घायल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!