रघुनाथपुर : टारी लूटकांड में बरामद गहनों को लेकर पीड़ित दुकानदार असंतुष्ट, सड़क जाम कर जताया विरोध
एक सप्ताह में संतोष जनक कारवाई करने का थानाध्यक्ष के आश्वासन पर चार घंटे में टूटा जाम
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के टारी बाजार में 27 नवम्बर को दोपहर में हुई लुट का सीवान पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही लुट की घटना में शामिल सभी आरोपियों को लुट के गहनों के साथ पकड़ लिए जाने की खबर अखबार में आज शनिवार की सुबह जब पीड़ित दुकानदार सहित बाजारवासियों ने पढ़ा तब उनका माथा ठनक गया.30 से 35 लाख के लुट के गहनों में मात्र कुछ गहने बरामदगी की खबर पढ़कर सभी बाजारवासी सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताने लगे।
विरोध जता रहे लोगों का प्रशासन से सवाल
लुट में शामिल सभी अपराधियों के हाथ में पिस्टल था, गिरफ्तारी में केवल एक कट्टा और दो गोली दिखाया जा रहा है बाकी का हथियार कहा है?
लुट की घटना में शामिल अपाची बाईक कहा है?
जैसे कई अनसुलझे सवाल है पीड़ित दुकानदार सहित बाजारवासियों के पास। पीड़ित दुकानदार कृष्णा सोनी का कहना है कि पुलिस द्वारा बरामद सामानों को अभी तक हमसे दिखाया नहीं गया है और हमसे चार कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है।
सड़क जाम की सूचना पाकर रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क पर आगजनी कर रहे उग्र लोगों को समझाने का भरपूर प्रयास करते हुए महज एक सप्ताह के भीतर सभी अनसुलझे सवालों का जवाब कारवाई के साथ देने के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद सड़क जाम टूटा।
बरामद सामानों की सूची पर एक नजर
एक लोडेड देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक स्प्लेंडर बाइक,एक सोने जैसा मंगलसूत्र ,एक सोने जैसा मांग टीका,एक सोने जैसा नथिया,सोने जैसा कान का झुमका एक जोड़ा,चांदी का कमरबंद, एक चांदी का पायल एक जोड़ा,बच्चा का कमरबंद एक,चांदी का चैन दो,पाजेब एक जोड़ा, चांदी का पंजा एक जोड़ा,बाल में लगाने वाला लड़ी चांदी का एक,चांदी का हार एक और चांदी का पाजेब एक जोड़ा बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर : बिजली के करंट से भाकपा माले के कार्यकर्ता की मौत, शोक
सीवान सदर एसडीपीओ ने मैरवा नगर में लागू किया नो-एंट्री
सच्चे शिक्षक सिर्फ पेटभरुआ कोर्स नहीं पढ़ाते, वह जीवन जीना सिखाते है-मनोज भावुक
