पूर्व जिला पार्षद स्व. आशुतोष कुमार सिंह की 61वीं जयंती मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के धरहरा कला गांव में पूर्व जिला पार्षद स्व. आशुतोष कुमार सिंह की 61वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह का आयोजन उनके पुत्र, अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्व. आशुतोष कुमार सिंह पूरे जीवन समाज सेवा, जनसमर्पण और विकास की सोच के लिए जाने जाते थे। उनका आशीर्वाद और प्रेरणा आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलिराम तिवारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व. सिंह ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा कराए गए कार्य और जनता से उनका आत्मीय संबंध हमेशा याद किया जाएगा।समारोह में उपस्थित लोगों में प्रियरंजन युवराज, अमरेंद्र सिंह कश्यप, त्रिपुरारी सिंह, विशाल सिंह, मयंक सिंह, लालू यादव, संजीत सिंह , राजन सिंह,मोनू सिंह,
निरंजन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद थे।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि एवं स्मृति वंदन का आयोजन किया गया। अंत में आयोजक ई. आदित्य सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर : टारी में बंद घर से 30 लाख के संपत्ति की हुई चोरी,शादी समारोह में दिल्ली गया था परिवार
अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख़्त नियम क्यों ज़रूरी हैं?
भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके से 100 से ज़्यादा लड़कियां गायब! इस काम के लिए हो सकती हैं इस्तेमाल

