Headlines

रघुनाथपुर : मुखिया मर्डर में पिता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

रघुनाथपुर : मुखिया मर्डर में पिता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

मर्डर के समय में बाईक पर साथ में मौजूद दो दोस्तों पर भी मुखिया के पिता ने जताया संदेह,जांच जारी

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आमवारी गांव के समीप बुधवार को हुई मुखिया राधा साह की हत्या मामले में पिता की लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.वही उन्होंने हत्या के समय मौजूद दोस्तो पर भी संदेह जताया हैं।

बताते चलें कि बुधवार की संध्या गोपी पतियांव के मुखिया राधा साह अपने दो दोस्त मिथिलेश कुमार और अजय कुमार कुशवाहा उर्फ बिंदा के साथ बाइक से नरहट घाट से कृपानंद की बहु के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें आमवारी मोड़ से पहले ढोलकिया पुल के समीप सिर में गोली मार दिया.

 

जहां घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई. इस मामले में मृतक के पिता रामविलास साह ने प्राथमिकी दर्ज करा कर साथ मे मौजूद दोनो दोस्तो पर भी संदेह जताया हैं और जांच करने की गुहार लगाया हैं. जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं. वही पुलिस साथ में मौजूद दोनो दोस्तों से भी पूछताछ कर रही हैं. हालांकि हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को हत्या से जुड़ी किसी प्रकार का साक्ष्य नही मिल पाया हैं.

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में अवैध कब्जे पर चला शासन का बुलडोजर

बिहार में BJP विधायक के PA को अपराधियों ने मारी गोली, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

पटना पुलिस ने सीबीआई के दो फर्जी अधिकारियों को पकड़ा, फेक आईडी के साथ पटना एयरपोर्ट पर घूम रहे थे

 सिधवलिया की खबरें : भारत सुगर मिल सिधवलिया का पैराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ 

48 घंटे के अंदर की अपराधियों की गिरफ्तारी

सारण पुलिस की कड़ी निगरानी और त्वरित छापेमारी से अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट ध्वस्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!