केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय मशरक में संगठन का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री रजत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन तथा माता सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक श्री राहुल कान्त पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
जिसके बाद केन्द्रीय विद्यालय मशरक के बच्चों ने एक साथ समवेत स्वर में केन्द्रीय विद्यालय गीत ‘भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लायेगा’ गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने केन्द्रीय विद्यालय गौरव को दर्शाती हुई एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार तथा श्री रामचरण ने विद्यार्थियों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन का गौरवपूर्ण इतिहास तथा एक शैक्षिक संगठन के रूप में प्राप्त उपलब्धियों पर चर्चा की। विद्यालय के छात्र अंशुमान ओझा ने संस्कृत में संभाषण दिया तथा अदिश कुमार ने केवि क्विज प्रतियोगिता के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय संगठन के बारे में रोचक व महत्वपूर्ण जानकारियों को सबके साथ साझा किया।
जिसके बाद विद्यालय की छात्रा अंशिका पाण्डेय ने अपने ओजपूर्ण काव्य पाठ से सबका दिल जीता। प्रभारी प्राचार्य श्री रजत कुमार ने संगठन की स्थापना दिवस की सबको बधाई देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति रंजना झा का बधाई संदेश को सबके साथ साझा किया।
प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन के महत्व को समझाते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के छात्र के रूप में उनके कर्तव्य को बताया। अंत में विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमति निधि मिश्रा ने इस आयोजन हेतु सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्कृत शिक्षक श्री राहुल कान्त पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर श्रीमति जया गुप्ता, श्री नीतीश कुमार, श्री नीरज कुमार सक्रिय भूमिका में रहे।
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : माघ मेला में श्रद्धालुओं की होगी भव्य स्वागत : योगी
स्वदेशी आंदोलन के बचपन से समर्थक थे देशरत्न : डा कृष्ण
स्वरोजगार सृजन का अनूठा उदाहरण है परिवर्तन संस्था- मुख्य सचिव
हमारे आदर्श महापुरुषों ने महिला नेतृत्व को मजबूत किया – आदित्य कृष्ण गुरु जी
रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन
अपहर में क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमनौर और मंझोपुर की जीत
सिधवलिया की खबरें : शराब के नशे मे तीन व्यक्ति गिरफ्तार
सारण के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को विस अध्यक्ष ने किया सम्मानित
