Headlines

पांच लाख रुपए का झांसा देकर महिला से ठगी, महिला के गले से डेढ़ लाख रुपए कीमत की की सिकड़ी लेकर युवक फरार

पांच लाख रुपए का झांसा देकर महिला से ठगी, महिला के गले से डेढ़ लाख रुपए कीमत की की सिकड़ी लेकर युवक फरार

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव निवासी स्व. हनीफ अंसारी की पत्नी खुशबू नेशा एकमा बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें पांच लाख रुपये मिलने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया।

बताया जाता है कि युवक ने काली पॉलीथीन में पांच रुपये का साबुन रखकर उसे पांच लाख रुपए बताकर महिला को थमा दिया। इसी बहाने उसने खुशबू नेशा के गले से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की सिकड़ी उतार ली और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ठग की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। समाचार प्रेषण तक पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी थी।

यह भी पढ़े

 यूपी की प्रमुख खबरें : माघ मेला में श्रद्धालुओं की होगी भव्य स्वागत  : योगी

स्वदेशी आंदोलन के बचपन से समर्थक थे देशरत्न : डा कृष्ण

स्वरोजगार सृजन का अनूठा उदाहरण है परिवर्तन संस्था-  मुख्य सचिव

हमारे आदर्श महापुरुषों ने महिला नेतृत्व को मजबूत किया – आदित्य कृष्ण गुरु जी 

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने  किया प्रदर्शन

अपहर में क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमनौर और मंझोपुर की जीत

सिधवलिया की खबरें :  शराब के नशे मे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सारण के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को विस अध्यक्ष ने किया सम्मानित

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!