Headlines

नालंदा के रहुई पुलिस ने दो तस्‍करों से 76.5 किलो गांजा जब्त किया 

नालंदा के रहुई पुलिस ने दो तस्‍करों से 76.5 किलो गांजा जब्त किया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के नालंदा जिला के भागन बीघा ओपी पुलिस ने रविवार को रहुई के मूसेपुर गांव से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक खलिहान से 76.500 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरूआरा गांव निवासी मनोज यादव और मूसेपुर गांव निवासी सन्टू यादव के रूप में हुई है।

 

थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मूसेपुर में एक खलिहान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और मजिस्ट्रेट को साथ लेकर छापेमारी की योजना बनाई गई।पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर सन्टू यादव के खलिहान की घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जबकि दूसरा खलिहान में छिपने की कोशिश कर रहा था।

 

पुलिस बल की मदद से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम मनोज यादव और दूसरे ने सन्टू यादव बताया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गांजा का व्यापार करते हैं और उन्होंने खलिहान में गांजा छिपाकर रखा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खलिहान की तलाशी ली गई, जहां से कुल 14 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 76.500 किलोग्राम था।

 

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़े

गोपालगंज में 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

दरियापुर पुलिस ने छापामारी कर 27.20 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अरावली के निर्णय पर बवाल क्यों मचा है?

अरावली का पूरा विवाद क्या है?

दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में BLO की हुई बैठक।

साल 2025 कई बड़ी खबरों से भरा रहा समय

Leave a Reply

error: Content is protected !!