उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व कर्मी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिेंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड के नवादा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विद्यासागर विद्यार्थी व सेवानिवृत्त आदेशपाल कमल कुमार सिंह उर्फ पहाड़ सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नव-निर्मित भवन का भी उद्घाटन किया गया। समारोह का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक हरदन बाबू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समारोह आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरदन बाबू सिंह, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारी क्रमशः सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार पाठक, निपुण झा, सोनम मिश्रा, मयंक कुमार सिंह, बालक साहनी, आलोक पाठक, गोपाल राम, अभिषेक यादव, सत्यकेश कुमार आदि ने अपनी भागीदारी निभाई। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा।

विधायक व विधान पार्षद की रही गौरवमयी मौजूदगी:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह व सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों की गौरवमयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर
किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विद्यासागर विद्यार्थी, एचएम हरदन बाबू सिंह, नवल किशोर सिंह उर्फ दादाजी, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह शामिल हुए।

नवनिर्मित विद्यालय भवन का हुआ उद्घाटन:

दीप प्रज्वलन के बाद नव-निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, विधानपार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव व प्रभारी प्रधानाध्यापक हरदन बाबू सिंह के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर एकमा व मांझी प्रखंडों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विद्यासागर विद्यार्थी, सारिका द्विवेदी (एकमा), सुनीता कुमारी (छित्रवलिया), जितेंद्र कुमार (बेनौत), शेषनाथ सिंह (घुरापाली), राजकुमार शर्मा, मदनसाठ व इंदु देवी (हंसराजपुर) शामिल रहे। सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

सम्मान समारोह में रहा भावपूर्ण क्षण:

विधायक, विधानपार्षद व विद्यालय प्रशासन द्वारा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विद्यासागर विद्यार्थी व आदेशपाल कमल कुमार सिंह उर्फ पहाड़ सिंह को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, बुके व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने दोनों के दीर्घायु, स्वस्थ्य व मंगलमय भविष्य की कामना की।

मार्गदर्शन की आवश्यकता हमेशा रहेगी: अतिथिगण

अपने संबोधन में विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह व विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि समाज को ऐसे शिक्षक व कर्मी की हमेशा आवश्यकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हम इन्हें विदा करने नहीं, सम्मान देने आए हैं। विद्यालय व समाज को इनके अनुभव और मार्गदर्शन की निरंतर जरूरत रहेगी। विद्यासागर विद्यार्थी ने अपने कार्यकाल में सदैव छात्रों व शिक्षकों के हित में काम किया है।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़े

भेल्दी में 110 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार

मनेर पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ रोहित उर्फ एडी गिरफ्तार, कई मामले दर्ज

समस्तीपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

बिहार: पुलिस बनकर कारोबारी को अगवा करने पहुंचे बदमाश,थाने का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

सिसवन की खबरें : ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शिविर आयोजित

सीवान : 40 हजार घुस लेते सिसवन के दरोगा को निगरानी ने चाय के दुकान से पकड़ा

सीवान में मालवीय जयंती को लेकर आयोजन समिति की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!