Headlines

महाराजगंज में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की पुण्यतिथि 26 दिसंबर को, स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण का  होगा आयोजन

महाराजगंज में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की पुण्यतिथि 26 दिसंबर को, स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण का  होगा आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रघुबीर सिंह की पुण्यतिथि 26 दिसंबर 2025 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ 21 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों के सस्वर मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा 1008 बद्रीबाबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक भास्कर कुमार ने जानकारी दी कि पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें आम लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। शिविर में कैंसर रोग की स्क्रीनिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टर श्रेया शाही, डॉक्टर मनोहर सौरभ, डॉक्टर सुभाष सिंह, डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा, साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मा भी दिया जाएगा। इसके अलावा ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

पुण्यतिथि समारोह के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम स्व. रघुबीर सिंह के सामाजिक सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़े

ठंड में तेजी से फैलती हैं बीमारियां, बच्चों का विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डॉ राजीव

धूमधाम से मनाया गया सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह का जन्मोत्सव

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर किया पुष्‍पांजलि अर्पित

SBS कप 25/26 : उद्घाटन मैच में दानापुर ने देवरिया को रौदा

2025 में सुप्रीम कोर्ट के दस ऐतिहासिक निर्णय

रसूलपुर तिहरे हत्याकांड के सफल उद्‌भेदन और दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय कार्य हेतु फोरेंसिक विशेषज्ञ सम्मानित”

जमशेदपुर के कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय को पितृशोक

दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर BLO की बैठक

श्री निवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स 2025 की प्रतियोगिता परीक्षा में  छात्रों ने मारी बाजी

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने  झझवा पकड़ी  स्थित ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

बाइक से भारी मात्रा में शराब ले जा रहे  धंधेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!