सिसवन की खबरें : सीवान के लाल डॉ. देव कृष्ण तिवारी (आईएएस) को उत्तराखंड शासन ने सचिव पद पर किया पदोन्नत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2010 बैच के अधिकारी डॉ. देव कृष्ण तिवारी को उत्तराखंड शासन में सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। वे सिसवन, बिहार के घुरघाट निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न तिवारी (शिक्षक) के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
डॉ. तिवारी ने इससे पहले अपर आयुक्त वाराणसी और अलीगढ़, मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और बदायूं, तथा मुख्य आयुक्त औद्योगिक विकास प्राधिकरण रुद्रपुर जैसे विभिन्न उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है।
वर्तमान में, वे लघु, सूक्ष्म उद्योग, पर्यटन, संस्कृति और खादी ग्रामोद्योग विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनके दोनों छोटे भाई, डॉ. कामाख्या नारायण तिवारी और डॉ. आशुतोष तिवारी, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम राजकुमारी है।
उनकी पदोन्नति से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। रमेश तिवारी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह सिसवन प्रखंड के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में रमेश तिवारी, बांके बिहारी दुबे, श्याम नारायण तिवारी, शैलेश तिवारी, महेश तिवारी, कमलदेव तिवारी, वीरेंद्र तिवारी और बृजेश सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
शराब कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने शराब कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिनसिनिया निवासी सुभाष साहनी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। इस संबंध में मंगलवार को सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी।
थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी सुभाष साहनी के खिलाफ सिसवन थाना में शराब कांड संख्या 406/25 – 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।
थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि शराब से जुड़े मामलों में फरार चल रहे सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखेगी।
घर के आगे खेल रहे बच्चे को गोली लगा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के मनरा गांव मे घर के आगे खेल रहे बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है।गोली कुछ लोगों द्वारा घोड़पड़ास मारने के दौरान लगी है।गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बच्चा मनरा गांव निवासी अनील यादव का पांच वर्षीय पुत्र स्वीकृत कुमार है। घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा उसे सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है।जिससे काफी खून बहने लगा। वहीं बच्चे को गोली लगने के बाद आरोपी भी फरार हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चा अपने चार पांच दोस्तों के साथ अपने घर के आगे खेल रहा था। उसी समय ग्यासपुर मठिया गांव के छह सात लोग घोड़पड़ास मार रहे थे। इस दौरान आस पास के लोगों ने उन्हें घोड़पड़ास मारने से मना किया लेकिन वे लोग नहीं माने । इसी दौरान एक गोली आकर खेल रहे बच्चे के पेट मे लग गई।दोस्तों द्वारा चिल्लाने के बाद परिजन एवं स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़े एवं बच्चे को इलाज के अस्पताल ले गए। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
झोपड़ी में आग लगने से दो बकरियों की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत नगई गांव में रविवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से दो बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित जय राम महतो की पत्नी संतुलवा देवी ने बताया कि आग अचानक लगी। जब तक ग्रामीण और परिवार के सदस्य आग पर काबू पाते, तब तक झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो चुका था।
आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वे सफल नहीं हो सके।
इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार को अब जीवन यापन के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।
फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने शराब के पूर्व मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी जुम्मन अंसारी के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और जो भी लोग शराब से जुड़े मामलों में फरार चल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइक से गिरकर युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक महाराजगंज के रानीबारी निवासी दूधनाथ सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह है। वह गांव से रिश्तेदारी में जा रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। सिसवन हॉस्पिटल मेें इलाज कराया गया।
यह भी पढ़े
बक्सर में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने को EOU की नई इंटेलिजेंस यूनिट, इन चीजों पर हुआ एक्शन
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन वाले गैंग का खुलासा किया है
सहरसा में सेल टैक्स ऑफिस के चपरासी को घूस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार
इंदिरा गांधी से रेहान वाड्रा तक,ऐसा रहा शादियों का इतिहास
बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत


