Headlines

रघुनाथपुर निवासी मनीष यादव निर्विरोध चुने गए “बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन” के उपाध्यक्ष,क्षेत्र में खुशी

रघुनाथपुर निवासी मनीष यादव निर्विरोध चुने गए “बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन” के उपाध्यक्ष,क्षेत्र में खुशी

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

रघुनाथपुर बाजार के गांव निवासी दिवंगत बाबुधन यादव के अनुज पहलवान जितेंद्र यादव के ज्येष्ठ सुपुत्र मनीष यादव निर्विरोध चुने गए “बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन” के उपाध्यक्ष। मालूम हो कि बिहार के गया जी में हुए मेन्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में पुलिस जवान मनीष यादव को इस पद के लिए उपयुक्त समझते हुए किसी ने दावेदारी नहीं की जिसकारण मनीष यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए।
यह खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ गई।जिसने सुना सभी ने बधाई दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!