सिसवन की खबरें : आमने सामने टक्कर में दो बाइक चालक घायल,एक गंभीर
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के तिलौता नहर रोड पर भरवलिया मोड़ के समीप दो बाईक कि आमने सामने टक्कर में दो बाईक सवार घायल हो गए जिसमें एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया गया।
घायलों में हरियाणा के सोनीपत जिले के मलाना गांव निवासी सुरेश राठौड़ का पुत्र सचीन राठौड़ है।वहीं एक अन्य स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विजय यादव का पुत्र मिथिलेश यादव है।
दोनों सचीन राठौड़ कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सचीन राठौड़ सिवान मे डेरा लेकर रहते हैं एवं फेरी लगा कर कपड़ा बेचने का काम करते हैं।वह अपनी लुना बाईक से कपड़ा बेचने जा रहे थे तभी महानगर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कि अपाची बाईक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद किसी ने इसकी सूचना सिसवन थाना एवं 112 टीम को दी।सूचना पर 112 पर तैनात एएसआई मोहम्मद मरूफ आजम खान मौके पर पहुंचे एवं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले आए।
किसान रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के भागर, सिसवन और चैनपुर में किसान रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में किसानों का ईकेवासी किया गया और उनकी किसान रजिस्ट्री की गई।सिसवन अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है।
कैंप में कृषि समन्वय अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार और मधुकर कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।कैंप में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनका समाधान किया गया। इससे किसानों को किसान रजिस्ट्री के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।इससे किसानों को लाभ मिलेगा और वे अपनी फसल के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़े
यूपी की खबरें : ‘लखनऊ दर्शन’ के नाम से विशेष बस सेवा प्रारंभ
ई केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को समीक्षा बैठक आयोजित
