सहरसा में 3 अपराधी गिरफ्तार:देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद
जनरल स्टोर के पास वारदात की प्लानिंग कर रहे थे
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सहरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन अपराधियों को एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते वक्त पकड़ा इसको लेकर साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में सघन गश्त की जा रही थी,जनरल स्टोर के पास घटना की योजना बना रहे थे गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा नगर वार्ड नंबर 37 में अरुण जनरल स्टोर के पास तीन अज्ञात युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया पुलिस की गाड़ी देखते ही तीनों अपराधी वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सहरसा के बटरहा निवासी रौनक कुमार, संतोष सोनी और रोशन कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि इन तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़े
सारण के पहलेजा पुलिस ने फायरिंग की घटना में अभियुक्त को 04 खोखा के साथ किया गिरफ्तार
जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए गीता एक पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है- स्वामी जी
