Headlines

 “जनता से साक्षात्कार”कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सीवान ने 80 से अधिक व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना

 “जनता से साक्षात्कार”कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सीवान ने 80 से अधिक व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
“जनता से साक्षात्कार”* कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय जिला के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ उपस्थित रहें।
जिला पदाधिकारी के द्वारा लगभग 80 से अधिक व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
*आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा,अपर समाहर्ता सिवान,भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिवान सदर एवं महाराजगंज,अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान, सदर संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच कराने का भी जिम्मा दिया गया है।*
*जनता दरबार में परिवादकर्ता गण ने भूमि विवाद,आपसी बंटवारा,अतिक्रमण,जमीन संबंधी दिक्कते, कल्याण,बैंकिंग, शस्त्र, स्वास्थ्य,नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग, विद्युत वरीय पदाधिकारी के कार्यालय आदि से संबंधित आवेदन दिए। जमीन से संबंधित मामलों पर प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए निराकरण कराने का निर्देश दिया गया।*
*जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आए आवेदनों को सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से आए आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित करें। ताकि मामलों का निस्तार हो सके*
*इसके साथ ही प्राप्त कई परिवाद पत्र पर वरीय पदाधिकारी नामित कर जांच हेतु निर्देशित किया है।*
*साथ ही जांच पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया गया है कि प्राप्त आवेदन को अधिकतम 07 दिनों में जांच करें। जांच के क्रम में कर्मी/ पदाधिकारी के दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन प्रेषित करें।*
*जनता दरबार में जमीन से संबंधित आये मामलों में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि ये आम जनता ज्यादातर गाँव के होते हैं और किसान होते हैं, इन्हें सरकारी कागजी प्रक्रिया के बारे में हर तरह से मदद करें।

यह भी पढ़े

बिहार में  22 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

 सीवान डीएम ने द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के 14 मामलो की सुनवाई 

बंगाल में SIR प्रक्रिया में मान्य नहीं होगा डोमिसाइल सर्टिफिकेट

बिहार में 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SSP और एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

सिधवलिया की खबरें :  6 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मातृत्व की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: महीने में तीन बार जांच से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी पर निर्णायक वार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिला जीवनदान

राम-जानकी शिव मंदिर से मूर्ति चोरी कांड के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!