युवा दिवस पर सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ने जेन-जी को बहुत बड़ा उपहार दिया है- डॉक्टर रामेश्वर कुमार सिंह
सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट ने अपने स्थापना के दस वर्ष पूरे किए हैं
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

नगर के हृदयस्थली गांधी मैदान में गैर सरकारी संगठन सोसायटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट के द्वारा एसएचजी प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीवान सांसद पति रामेश्वर सिंह कुशवाहा एवं अतिथियों के रूप में सीवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी,जिला 20 सूत्री के अध्यक्ष संजय पांडेय, नगर के प्रतिष्ठित उद्यमी डॉ. रुपेश सोनी, नगर के नामचिन सर्जन डॉक्टर रामेश्वर कुमार सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष किरण देवी, वार्ड आयुक्त जयप्रकाश गुप्ता, शिक्षाविद गणेश दत्त पाठक, आरती आलोक वर्मा, भाजपा नेता देवेन्द्र गुप्ता, बबलु जी, अजय कुमार, अनुराधा गुप्ता, बादल व्याहुत सहित कई प्रबुद्ध गण समारोह में उपस्थित रहे।
सनद रहे की एस एच जी प्रतिभा खोज सम्मान प्रतियोगिता हेतु पहली बैठक 10 अक्टूबर 2025 को हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पूरे सीवान जिले और पड़ोसी जिले गोपालगंज से विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों से सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने संपर्क किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनमोल के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं की टीम अहर्निश इस कार्य हेतु लगी रही, जिसका परिणाम यह हुआ कि 1500 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया। इस प्रतियोगिता में आठवीं से लेकर 12वीं वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में 800 लड़कियां एवं 700 लड़कों ने भाग लिया। उक्त प्रतिस्पर्धा की परीक्षा 14 दिसंबर को नगर के कई विद्यालयों सहित पचरुखी और महाराजगंज में भी संपन्न हुआ। मूल्यांकन के बाद युवा दिवस के अवसर पर इसके परिणाम घोषित करने की तिथि निर्धारित हुई।

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस की शुभ अवसर पर नगर के हृदय स्थली गांधी मैदान में उक्त प्रतियोगिता का परिणाम एक भव्य समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें 1500 छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने भी भाग लिए। इस समारोह में अर्जुन सर की ए.आर. नृत्य अकादमी के 25 बच्चों ने बारी-बारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आंदर के छात्र मनदीप कुमार को लैपटॉप दिया गया वहीं द्वितीय पुरस्कार सीवान के छात्र को कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया जबकि महाराजगंज की छात्रा अदिति सोनी ने टैबलेट के रूप में पुरस्कार ग्रहण किया। दस विद्यार्थियों को साइकिल, दस अभ्यर्थियों को पढ़ने वाला टेबल,सौ बच्चों को स्कूल बैग एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होकर से 5:30 तक चला।

लगभग तीन हजार अतिथियों के भोजन की भी व्यवस्था सोसाइटी हेल्पर ग्रुप में कराई थी।
पूरे आयोजकों को धन्यवाद देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष अनमोल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम हेतु कई लोगों ने दिल की अतल गहराइयों से हमें आशीर्वाद दिया, धन दिए और इस कार्यक्रम हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से भर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ यह कार्यक्रम अपनी एक ऊंचाई को ग्रहण किया है। साथ ही इस तरह के और कार्यक्रम जुलाई महीने में कराए जाएंगे। सभी छात्रों से यह अपील है कि वह पढ़ाई करते रहें और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लें।

