25 हजार का इनामी अपराधी खोरमपुर से गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना की पुलिस ने आरक्षी अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रेमचंद महतो उर्फ टमाटर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सल्लेहपुर गांव का निवासी है।
उसकी गिरफ्तारी खोरमपुर से की गई। पुलिस के अनुसार प्रेमचंद महतो के विरुद्ध महम्मदपुर, थावे, बैकुंठपुर और सिधवलिया थानों में लूट, मारपीट समेत विभिन्न मामलों के कुल छह प्राथमिकी की गई हैं। वह पिछले चार माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
तकनीकी सेल की मदद से महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें
महाराजगंज में अपराध की योजना बना रहे दोअभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
लग्जरी कार से 127.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार
