Headlines

मुफ्फसिल थाना  पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन

मुफ्फसिल थाना  पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन

हथियार एवं कारतूस को जप्त कर मुख्य शूटर सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

दिनांक-29.06.26 को मुफ्फसिल थाना में हत्या के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक-28.06.26 को रात्रि में शादी समारोह से वापस लौटने के क्रम में ग्राम-मेथवलिया के समीप मोटरसाईकिल से कुछ अपराधकर्मियों द्वारा पंकज राय एवं मनीष राय पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई।

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-464/26, दिनांक-29.06.26, धारा-126 (2) /109/103(1)/351 (2) (3)/61 (2)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त पिस्टल-01, देशी कट्टा-01, जिंदा कारतूस-02 एवं मोबाइल-04 को जप्त कर घटना में संलिप्त 04 अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. (मुख्य शूटर) नंदन उर्फ करीमन, पिता-अजीत राय, साकिन-चंचौरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

2. (रेकी) निखिल कुमार, पिता-सवाली सिंह, साकिन-चंचौरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

3. (चालक) कुंदन कुमार, पिता-विनोद सिंह, साकिन बसहिया, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

4. (रेकी) अंकित कुमार, पिता रामप्रवेश राय, साकिन चंचौरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

> जप्त बरामद समानो की सूची :-

1. देशी कट्टा-01, 2. जिन्दा कारतूस-02, 3. पिस्टल-01, 4. मोबाइल-04 बरामद।

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।

2. डी०आई०यू० सारण।

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: सरैया पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बगौरा संस्कृत स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई को लेकर बच्चों में उत्साह

डेहरी महादलित बस्ती में घुसा वर्षा का पानी जनजीवन प्रभावित

यूपी की खबरें : सीएम योगी ने  बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया 

Leave a Reply

error: Content is protected !!