बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो, 20 या फिर 21 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी.
जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इस दौरान घने कुहासे के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे में भागलपुर का सबौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. दरअसल, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक पूरे 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हुई. दोपहर के वक्त धूप निकलने से लोगों को राहत मिली.
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?
बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव इन दिनों राज्य में बना हुआ है. नमी ज्यादा होने की वजह से दिन और रात में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. इसके साथ ही जब तक उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है, तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 20 या फिर 21 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है.
पटना में मौसम का हाल
पटना में मौसम को लेकर बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड के तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. दोपहर के वक्त धूप खिली रहेगी, जिससे कनकनी से लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन सुबह और रात में काफी ठंड महसूस होगी. जिले में तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.
बिहार में ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। आज सुबह राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। जिस कारण आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदेश में ठंड और सर्द हवाओं का सिलसिला भी लगातार जारी है। हालांकि अभी दिन में धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत बनी हुई है। लेकिन सुबह-शाम तेज ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में बिहार में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, रोहतास, बक्सर, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं। बिहार में आज अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस की बीच रहने की संभावना है।
बिहार में 4 दिन घने कोहरे का प्रकोप
IMD के अनुसार बिहार में फिलहाल उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं बह रही हैं। इसके अलावा वातावरण में नमी अधिक बनी हुई है। जिस कारण रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है, साथ ही घना कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जब तक कमजोर नहीं होगा, तब तक राज्य में कोहरे और रात की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। बिहार में अगले चार दिन घना कोहरा छाया रह सकती है। वहीं 20-21 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

