भारतीय गणतंत्र व विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय संविधान के पृष्ठों पर अंकित चित्रों का प्रदर्शनी आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

कला एवं साहित्य के लिए अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती सीवान इकाई के द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न संस्थाओं के छात्रों के बीच भारतीय गणतंत्र एवं विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता दो ग्रुपों में एवं भारत के संविधान से 31 पेज के छाया प्रति चित्रों का एक प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय सफायर इन होटल के सभा कक्ष में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता से चयनित महावीरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहन गोपाल से ग्रुप क में प्रथम स्थान नितिन कुमारी, द्वितीय विनायक कुमार, तृतीय लक्ष्मी कुमारी, ग्रुप ख में प्रथम एंजेल सिंह। केंद्रीय विद्यालय ग्रुप क में प्रथम आशीर्वाद कुमार सिंह, द्वितीय अदिति कुमारी, नटराज आर्ट एंड क्राफ्ट ग्रुप क में प्रथम ओम कुमार गुप्ता, द्वितीय प्रत्यूष कुमार, तृतीय सलोनी कुमारी, ग्रुप ख में प्रथम एम डी जेड एवं सादीयां नूर।

सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर ग्रुप क में प्रथम रिद्धिमा, द्वितीय सिमरन, तृतीय आदित्य, ग्रुप ख प्रथम अंजलि शाह, द्वितीय अनु सह। एवं। विद्यालय के दिव्यांशु कुमार को पूरे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार में गोल्ड पदक, प्रमाण पत्र भेंट किया गया ।
वहीं प्रतियोगिता में उत्तम स्थान पाने वालो में कृतिका कुमारी, सृष्टि कुमारी, सिमरन पाल, प्रीतम , सनी , अर्पित , यश, नित्यांश, क दिवाकर, प्रिया ,अंजली , अनुज , शोभा कुमारी रही। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सृष्टि एवं सत्यम शांडिल्य भाग लिए।
प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के व्यवस्था में मुख्य रूप से लव कुमार साहू कन्हैया जी चंदन कुमार श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा।

साथ ही मीडिया प्रमुख डॉ राकेश कुमार तिवारी, राजेश पांडे जी के नेतृत्व में संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धि कुमारी,माहिर सिंह, निधि कुमारी, नित्यांश कुमार, सनी कुमार ,चुलबुल पांडे, सृष्टि सिंह को चयनित कर पुरस्कृत किया गया किया गया।
आयोजन के व्यवस्था को व्यवस्थित करने में संगीत शिक्षिका प्रिया कुमारी, रोशनी कुमारी,अंजली कुमारी, कार्तिकेय पांडे,अमन ,अनमोल, आयुष, निखिल ,विशाल आदि का भूमिका सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजनी कुमारी पांडेय ने किया आयोजन का समापन वंदे मातरम संपूर्ण गीत से किया गया।
इस अवसर पर दुसुती कला के गुरु श्रीमती आरती देवी श्रीवास्तव को परंमपरागत कला के विकास एवं प्रशिक्षण हेतु एवं संस्था के वरीय सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा जी को भू अलंकरण कला के विकास,प्रशिक्षण हेतु संस्कार भारती की ओर से अंग वस्त्र,पुष्प,चंदन,श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्कार भारती के डॉक्टर शरद चौधरी, डॉ राजन कल्याण सिंह, जादूगर विजय,बृजमोहन प्रसाद, सुधाकर प्रसाद गुप्ता एवं अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,कला प्रमुख नीरज कुमार शर्मा,लोक कला प्रमुख डॉ रूपेश कुमार,विजय शंकर पांडेय मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने की श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक
चीन ने 10 साल में PM2.5 प्रदूषण में 32% की कमी की

