जिम्मेदारी ज़्यादा और वेतन कम की उठी मांग
प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया सम्मानित:
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, छपरा, (बिहार):

सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में सारण जिला के सभी प्रखंडों से अच्छे कार्य करने वाले प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि एकमा विधायक धूमल सिंह, एमएलसी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, जदयू के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह विकल, महिला प्रकोष्ठ की ज़िलाध्यक्ष कुसुम देवी, अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव घनश्याम यादव, वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा,
उपमहासचिव मनोज कुमार, माध्यमिक शिक्षक, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद जी, सिवान के प्रधान सचिव जयप्रकाश चौधरी, अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, संघ के जिला सचिव विद्यासागर विद्यार्थी, अध्यक्ष विनोद यादव, संकल्प कोचिंग के संचालक मनोज जी, प्रेरणा कोचिंग के संचालक ज्ञानप्रकाश जी, प्रोफेसर लालबाबू यादव, संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी, सोनम मिश्रा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और शिक्षकों के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन होने से और प्रधान शिक्षकों को सम्मानित करने पर उनमें खुशी की भावना दिखाई दी है। वहीं प्रधान शिक्षकों ने कहा कि उनका वेतन सामान्य शिक्षक के ही बराबर है, इसे बढ़ाया जाए। क्योंकि जिम्मेदारी सबसे ज़्यादा है, जबकि वेतन कम है। इस दौरान विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे और वेतन बढ़ाने की सिफारिश करेंगे।प्रधान शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अपने विद्यालय के समस्याओं से रूबरू होंगे और उन्हें समस्याओं का समाधान मिलेगा।
इस प्रकार के कार्यक्रम हर साल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों और अतिथियों को को शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा एकमा प्रखंड के मंजीत तिवारी को सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला सचिव बनाया गया और फौजिया नाहिद को महिला मोर्चा का ज़िलाध्यक्ष बनाया गया।
इस मौक़े पर उप प्रधान सचिव अरविंद कुमार पांडे, मनजीत तिवारी, तेज प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार राय, शिखा सिन्हा, शोभनाथ, उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, आमोद यादव, इरशाद खान, सचिव- नीरज कुमार सिंह, डॉ तृप्ति, अजय कुमार, भीष्म प्रसाद यादव, सुनील कुमार सिंह, सुमन प्रसाद, कार्यालय सचिव- विनय कुमार तिवारी, अंकेक्षक – सुधीर कुमार महतो, मीडिया प्रभारी- मुन्ना कुमार, सुनीता कुमारी, उमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष/सचिव केशव नारायण यादव, संतोष यादव, संजय कुमार, अमरेंद्र तिवारी, मुकेश यादव, विनोद कुमार, संजय यादव, अजीत यादव, अमरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, संजीव सिंह, ओम सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
शंकराचार्य जी के अपमान से काशी हुई आक्रोशित
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता : सांसद
डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सिवान में संयुक्त रूप से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
बिहार के जज की पत्नी को झारखंड में मारी गोली
वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप 10 की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश चंदन यादव गिरफ्तार

