महादेवा मेला के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान जारी

महादेवा मेला के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान जारी

श्रीनारद मीडिया,  लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

दिनांक 05-02-2026 से दिनांक 16-02-2026 तक जनपद बाराबंकी अंतर्गत महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला-2026 के अवसर पर भारी तथा हल्के वाहनों हेतु जनपद बाराबंकी में निम्नानुसार यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है-

1- जनपद लखनऊ की तरफ से मसौली-रामनगर होकर जनपद गोण्डा की तरफ जाने वाले वाहन जनपद अयोध्या से होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे । रामनगर मोड़ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन को मसौली-रामनगर की तरफ तथा असैनी मोड़ से किसी भी भारी वाहन को पटेल चौराहे की तरफ न भेजकर अयोध्या रोड पर डायवर्जन किया जाएगा ।

2- जनपद लखनऊ की तरफ से मसौली-रामनगर होकर जनपद बहराइच की तरफ जाने वाले वाहन रेउसा से चहलारी घाट घाघरा पुल से होकर जनपद बहराइच से होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे ।

3- जनपद लखनऊ से देवा होकर फतेहपुर की तरफ से जाने वाले भारी वाहन, देवा से बाबा कुटी होकर बड्डूपुर थाने के सामने से महमूदाबाद जनपद सीतापुर से रेउसा से चहलारी घाट घाघरा पुल से होकर जनपद बहराइच से होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे ।

4-जनपद लखनऊ से मसौली-रामनगर होकर बहराइच/गोण्डा की तरफ जाने वाले हल्के/छोटे वाहन उधौली मोड़ से सिरौलीगौसपुर तहसील के सामने से चौकाघाट होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे ।

5- जनपद बहराइच व गोण्डा की तरफ से आने वाले भारी वाहन बहराइच के टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट होकर जनपद सीतापुर के रेउसा से अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे ।

6-जनपद बहराइच व गोण्डा की तरफ से आने वाले हल्के/छोटे वाहन चौका घाट रामनगर से मरकामऊ से सफदरगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे |

7-महादेवा मंदिर की तरफ आवागमन करने वाले श्रद्धालुओ तथा कांवड़ियों की संख्या के सम्बन्ध में प्रतिदिन सम्यक आकलन करते हुए तदनुसार अतिरिक्त वाहनों का डायवर्जन तत्समय ही किया जायेगा ।

उपरोक्त समस्त मार्गो पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाये रखने हेतु मध्य में गश्त, पिकेट मोबाइल ड्यूटी तथा पीआरवी के वाहन लगाये गये है।

किसी भी आकस्मिकता के दृष्टिगत 04 एम्बूलेंस (02 महादेवा मेला क्षेत्र तथा 01-चौकी मोहम्मदपुर थाना को० नगर तथा 01 थाना मसौली पर) मय कुशल डाक्टरों के टीम व जीवन रक्षक औषधियों के तैनात किया जायेगा ।

मार्ग व्यवस्था में चौपुला तथा रामनगर तिराहे पर क्रेन का भी व्यवस्थापन किया गया है।

डायवर्जन के दौरान किसी भो आकस्मिक/आपातकालीन वाहन को नहीं रोका जायेगा ।

यूपी की खबरें

भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते को लेकर राज्यसभा में विपक्ष ने भारी हंगामा किया

अलविदा सिवान के बौद्धिक जीवंतता के अग्रदूत

ट्रेड डील के बाद पाक और चीन की बढ़ेगी टेंशन

ठंड में तेजी से फैलती हैं बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डॉ राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!